Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित पाई गई। 24 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 2313 परीक्षार्थी पंजीकृत, औचक निरीक्षण में नहीं मिली कोई अनियमितता। उड़नदस्ता दल में (IAS) सुश्री अनुपमा आनंद, एसडीएम सरायपाली, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक और उच्च प्राथमिक शाला केना की शिक्षिका सविता साहू शामिल रहीं। दल ने शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला सरायपाली तथा माधवराव सदाशिव गोलवलकर मंदिर स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खल्लारी और थाना तेंदुकोना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की।जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुल 37 लीटर अवैध महुआ शराब और 20 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। दोनों प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। 37 लीटर महुआ शराब, 80 पावा देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी जेल भेजे गए। थाना खल्लारी पुलिस…

Read More

बसना(जीतयादव)। सांकरा थाना पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ को बिना सुरक्षा प्रबंध के रखने और अवैध रूप से डीजल बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सांकरा निवासी देवानंद साव (61 वर्ष) को 200 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवानंद साव अपने घर में भारी मात्रा में डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर ट्रक ड्राइवरों से खरीदा गया डीजल बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना सांकरा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। 200 लीटर डीजल सहित उपकरण बरामद, क्षेत्र में अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती।…

Read More

बसना(जीतयादव)।कंचनपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़क की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। कंचनपुर से पिपरौद, कंचनपुर से पंडरीपानी, पंडरीपानी से बारिकपाली, कंचनपुर से धरमपुर एवं कंचनपुर से पौसराडिपा (वन कक्ष क्रमांक 256 पिपरौद एवं 287 कंचनपुर) तक की सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। प्रधानमंत्री सड़क योजना का लाभ आखिर कब मिलेगा? ग्रामीणों ने उठाए सवाल। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से जिला कलेक्टर, फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। गांव में कार्यक्रमों के दौरान भी जनप्रतिनिधियों को जर्जर मार्ग की समस्या से अवगत कराया…

Read More

बसना(जीतयादव)। सलकपानी गांव में 25-26 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य बटुक संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने बसना गए हुए थे। सलकपानी में देर रात लाखों की चोरी, बटुक कार्यक्रम में गए थे परिजन। सलकपानी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके नाती फणीश्वर दास का बटुक नयन संस्कार कार्यक्रम 25 से 28 फरवरी तक हरि लक्ष्मी विप्र भवन, हाई स्कूल रोड बसना में आयोजित है। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल…

Read More

बसना(जीतयादव)।प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के प्रदर्शन को लेकर जिले में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, महासमुंद जिला के पदाधिकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अपर कलेक्टर रवि साहू को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हाल के दिनों में जाति विशेष के नाम पर फिल्में…

Read More

बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों को कॉल ड्रॉप, धीमे इंटरनेट और नेटवर्क न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क से बढ़ी मुश्किलें, सुधार की उठी मांग। इस मुद्दे को उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद रिचार्ज कंपनियां उपभोक्ताओं…

Read More

पिरदा(जीतयादव)। गायत्री मंदिर परिसर पिरदा में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण संकुल केन्द्र पिरदा, पिरदा-ए, भस्करापाली तथा रजपालपुर के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रवृत्ति प्रभारियों के लिए रखा गया। पिरदा में छात्रवृत्ति प्रभारियों को ऑनलाइन आवेदन, आधार सीडिंग व डीबीटी प्रक्रिया की दी गई विस्तृत प्रशिक्षण। प्रशिक्षण में सांकरा जोन के नोडल अधिकारी एवं पूर्व बीआरसी गौतम प्रसाद कन्हेर ने छात्रवृत्ति आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली पिथौरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्रदेश के नवीन विधानसभा भवन का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके ज्ञान में व्यावहारिक विस्तार हुआ। सुखीपाली पिथौरा के विद्यार्थियों का विधानसभा भ्रमण, शिक्षा मंत्री से मिले। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन की संरचना, सदन की बैठक व्यवस्था, प्रश्नकाल एवं विधायी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने भी बच्चों को लोकतंत्र की मूल अवधारणाओं से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने एक सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगदी रकम जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना माल धक्का रेलवे स्टेशन, महासमुंद के पास एक युवक सट्टा खेला रहा है। जुआ और सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान में महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसने…

Read More