Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घोड़ारी स्थित एक फर्सी फैक्ट्री में चल रहे पेट्रोल-डीजल की अवैध हेराफेरी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ जब्त करते हुए कुल 47,700 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 22 हजार 130 रुपये बताई जा रही है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री से 47,700 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक का ज्वलनशील पदार्थ बरामद। पुलिस से…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शंकराचार्य भवन, महासमुंद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरायपाली विकासखंड की कई शिक्षिकाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महासमुंद में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान। कार्यक्रम में श्रीमती शीला बिश्वास (प्रधान पाठक), शासकीय प्राथमिक शाला मुधा, श्रीमती ज्योति प्रधान (प्रधान पाठक), शासकीय प्राथमिक शाला पैकिन, सिल्विया बाघ (सहायक शिक्षक), शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी तथा श्रीमती लक्ष्मी नायक (शिक्षक),…

Read More

रायगढ़(जीतयादव)।थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर एक वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोने की चैन झपटने वाले आरोपियों को कुछ ही घंटों में  दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में “लखपति दीदी संवाद–2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आई स्व-सहायता समूहों ने भाग लिया और अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अवसर पर प्रदेशभर की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियां। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री (गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास) विजय शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आई महिलाओं…

Read More

पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार यह घोषणा की गई है। भाजपा अ.जा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देश पर हुई घोषणा, जिला अध्यक्ष येतराम साहू की अनुमति से जारी सूची। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू की अनुमति से तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद सागर की अनुशंसा पर यह नियुक्ति सूची जारी की गई है। वहीं…

Read More

बसना(जीतयादव)।घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। महंगाई से आम जनता परेशान, गैस सिलेंडर और बिजली बिल में तुरंत राहत दे सरकार। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है। पहले से ही…

Read More

बसना(जीतयादव)।कनकेबा में होली के दिन से लापता एक 9 वर्षीय नाबालिग बालक का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत के पास मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृत बालक की पहचान धनेश उर्फ पीयूष निषाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। होली के दिन सुबह घर से निकला था धनेश उर्फ पीयूष निषाद, दूसरे दिन घर से आधा किलोमीटर दूर खेत के पास मिला शव। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनकेबा निवासी नृपति निषाद का बेटा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नयापारा स्थित तारिणी मंदिर के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है। नयापारा क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। सूचना मिलते ही थाना महासमुंद पुलिस ने तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी…

Read More

बसना(जीतयादव)। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना में सत्र 2025-26 के राज्य छात्रवृत्ति कार्य की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बद्री विशाल जोल्हे ने की। बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कँवर, बीआरसी अनिल सिंह साव सहित विकासखंड अंतर्गत विभिन्न संकुलों के समन्वयक, विद्यालयों के प्राचार्य, छात्रवृत्ति प्रभारी और प्रधान पाठक उपस्थित रहे। छात्रवृत्ति कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पांच दिन में लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे द्वारा जारी निर्देशों के पालन में छात्रवृत्ति पंजीयन, लंबित प्रकरणों और पोर्टल…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।कोमाखान पुलिस एवं ANTF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन और मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। उड़ीसा से महासमुंद लाया जा रहा था अवैध गांजा, दो बाइक और मोबाइल सहित करीब 6.30 लाख की संपत्ति जप्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन…

Read More