Author: Ashok Nishad

सरायपाली (जीत यादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हीराकुंड बाँध, सम्बलपुर चिड़ियाघर और माँ समलेश्वरी मंदिर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुस्तक से बाहर वास्तविक ज्ञान उपलब्ध कराना एवं प्राकृतिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व को समझाना था। स्टाफ के साथ गए प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल ने पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों को उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने सबसे पहले हीराकुंड बाँध के महत्व को बताते हुए कहा कि यह बाँध जल संरक्षण, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने समझाया कि यदि पानी…

Read More

सरायपाली (जीत यादव)। कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित चक्र पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष ग्राम केदुवां (सरायपाली), शाखा सभा बोंदा में 25 से 28 नवंबर 2024 तक बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और समाज में उत्सव जैसा माहौल है।  कुंभकार महासंघ द्वारा चक्र पूजा का शुभारंभ 25 नवंबर की सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा से होगा। इस यात्रा में लगभग 1000 से 1500 महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक परिधान में सहभागी होंगी। यात्रा में कर्मा नृत्य, कीर्तन एवं पारंपरिक वाद्य संग बजते हुए मूर्ति स्थापना…

Read More

सरायपाली (जीत यादव)। विकासखंड सरायपाली के समस्त संकुल समन्वयकों की एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा महासमुंद रेखराज शर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक कार्यालय, सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के विविध बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित 62 बिंदु तथा शिक्षा सचिव कार्यालय से जारी 14 महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। बैठक में जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने संकुल समन्वयकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम की तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से…

Read More

महासमुंद(जीत यादव)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए महासमुंद जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। हड़ताल समाप्ति का आधिकारिक पत्र संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। अब सभी समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी कल से अपने-अपने कार्यस्थलों पर पुनः उपस्थित होकर धान उपार्जन केंद्रों में पूर्व की भांति सेवाएं देंगे। संघ की ओर से बताया गया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और…

Read More

सांकरा पुलिस द्वारा ADN इंग्लिश स्कूल सांकरा में नशा मुक्ति एवं छात्र सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बसना (जीत यादव)। सांकरा थाना के तत्वावधान में ADN अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सांकरा में NMBA नशा मुक्ति, छेड़खानी से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं छात्र सुरक्षा विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें A.S.I. राजेंद्र प्रसाद भोई, प्रधान आरक्षक प्रेमलता नाग और विशेष आरक्षक मनोज डडसेना मुख्य रूप से शामिल हुए। मुख्य वक्ता विशेष…

Read More

बिंछिया में महालक्ष्मी पूजा महोत्सव: अष्ट प्रहरि नामयज्ञ और हरि कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, मोक्ष कुमार प्रधान ने किए दर्शन बसना।बसना क्षेत्र के ग्राम बिंछिया में इस वर्ष महालक्ष्मी पूजा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा के अवसर पर आयोजित अष्ट प्रहरि नामयज्ञ एवं हरि कीर्तन ने पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना दिया। सुबह से शाम तक चलने वाले इस अनुष्ठान में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गेर्रा (छत्तीसगढ़), खरसल (ओड़िशा), लुरुपाली और देउलतुण्डा से आए आमंत्रित भजन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण और मनमोहक…

Read More

बसना क्षेत्र में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर अपराध दर्ज बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 18 नवंबर की है, जब ग्राम नरसिंगपुर निवासी दीपक कंवर बाइक से सरायपाली जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर बीएनएस की धारा 184 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अपनी मोटरसाइकिल सीजी 22 एजी 6438 से किसी निजी कार्य के लिए सरायपाली की ओर रवाना हुआ था। लगभग दोपहर 12…

Read More

NMBA नशामुक्ति अभियान चलाकर बच्चों को दिलाई गई शपथ बसना। बसना विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा में पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में NMBA नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भंवरपुर पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित शिक्षा विभाग से नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे, तथा शिक्षक डोलामणी पटेल, शिमला चौहान, रुपलता कुर्रे, पांडव नागवंशी, राजन कर, चंद्रकांत माझी, सुनीता नायक और शंकर सिदार उपस्थित रहे। NMBA अभियान के दौरान बच्चों…

Read More

जनता को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिलाकर ही रहेंगे कांग्रेस: मोक्ष कुमार प्रधान बसना। प्रदेश में बिजली बिल माफी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। जहां भाजपा सरकार अपनी 200 यूनिट बिजली बिल माफी योजना को बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधि इसे अपर्याप्त बताते हुए फिर से बिजली बिल हाफ योजना लागू कराने की मांग को लेकर सक्रिय हो गए हैं। बसना विधानसभा के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन में लागू बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर जनता से बड़ी…

Read More

सरायपाली (जीत यादव) :- राष्ट्रव्यापी “नशामुक्त भारत अभियान” (NMBA) के सफलतापूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद (IAS) के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नशा मुक्ति शपथ एवं जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में बच्चों और ग्रामीणों को प्रेरित करना था। विद्यालय प्रांगण में शपथ ग्रहण NMBA कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में हुई, जहाँ प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने नशामुक्ति संबंधी संदेश का वाचन…

Read More