Author: Ashok Nishad

बसना(जीत यादव )।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में दस दिन पश्चात सोमवार को बसना विकासखंड के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खरोरा (पंजीयन-1275) में धान खरीदी केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष नरहरि पोर्ते उपस्थित रहे। परंपरा के अनुरूप अतिथियों ने तौल मशीन और बांट की विधिवत पूजा-अर्चना की। केंद्र में धान बेचने पहुंचे प्रथम किसान गजानंद पटेल का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि पोर्ते ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Read More

S.I.R. अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव का जमीनी नेतृत्व, तीन ग्रामों में किया निरीक्षण बसना(जीत यादव)। विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान के तहत बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने 25 नवंबर 2025 को ग्राम कर्राभवना, परसकोल और भूलका का दौरा कर मतदाता सूची अद्यतन कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने BLO और BLA-2 टीम से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। “मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की मजबूती”—नरेन्द्र यादव निरीक्षण के दौरान यादव ने कहा—“एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। मतदाता सूची की…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्काई वॉक का निर्माण कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बड़े बदलाव लागू किए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 27 नवंबर से शास्त्री चौक क्षेत्र में दो चरणों में वन-वे व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था कुल एक महीने तक प्रभावी रहेगी। दो चरणों में लागू होगी वन-वे व्यवस्था वन-वे सिस्टम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।रूट बदलाव इस प्रकार होंगे— ✔ पहले 15 दिन: शास्त्री चौक → मल्टीलेवल पार्किंग → जयस्तंभ चौक✔ अगले 15 दिन:…

Read More

बसना (जीत यादव)—बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रंगटिया में सोमवार को मितानिन दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मितानिन बहनें, ग्रामीण महिलाएँ, पंचायत प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी मितानिन बहनों का तिलक और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान माहौल उत्साह और गौरव से भरा रहा। मितानिनों के योगदान की सराहना कार्यक्रम में वक्ताओं ने मितानिन बहनों के निःस्वार्थ सेवा भाव और स्वास्थ्य क्षेत्र में…

Read More

SIR प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित — कलेक्टर विनय लंगेह ने किया पुरस्कार वितरण महासमुंद। जिले में चल रही स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को आज सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। जिले में 100% डिजिटाइजेशन करने वाले पहले बीएलओ बने यमुना सिदार सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में (SIR) प्रक्रिया के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाकर उसे बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल करना जारी है। इसी…

Read More

धान खरीदी व्यवस्था का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों और अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था की जमीनी स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर लंगेह ने बिरकोनी, जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा तथा सिरपुर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। खरीदी केंद्रों पर उपस्थित किसानों से उन्होंने टोकन प्रक्रिया, धान की आवक और उत्पादन से संबंधित जानकारी ली। नमी परीक्षण में पारदर्शिता के निर्देश कलेक्टर ने धान में नमी परीक्षण की…

Read More

जिला स्तर पर प्राचार्यों की समीक्षा बैठक — बोर्ड परीक्षा तैयारी और शिक्षण व्यवस्था पर जोर बसना (जीत यादव)। 24 नवंबर 2025। जिला महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज सेजेस सभागार में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, पूर्व परीक्षा परिणामों का विश्लेषण एवं वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला सीईओ हेमंत नंदनवार ने परिणाम सुधार पर दी रणनीतिक दिशा बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ (IAS) हेमंत नंदनवार ने की। उन्होंने…

Read More

मुख्य वक्ता कमलेश डड़सेना ने लोहराकोट महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह को याद किया पिथौरा (जीत यादव)। शासकीय आदर्श महाविद्यालय लोहराकोट में जनजातीय गौरव दिवस पर आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री कमलेश डड़सेना ने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और संघर्ष को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। PM मोदी…

Read More

बसना(जीत यादव)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना ने शनिवार को नृसिंहनाथ, ओडिशा में एक रोमांचक और मनोरंजक पिकनिक का सफल आयोजन किया। जिसमे नर्सरी से लेकर यूकेजी एवं कक्षा पहली से तृतीय तक के सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस पिकनिक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई से एक ताज़गीपूर्ण अवकाश देना, सामूहिकता की भावना विकसित करना और यादगार अनुभव प्रदान करना था। सुबह से ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुँचे और बसें सुबह 8:00 बजे प्रस्थान हुईं। नाश्ते के बाद बच्चों ने नृसिंहनाथ की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरियाली का भरपूर…

Read More

बसना (जीत यादव)। सरायपाली क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह में कृष्णांजन (हेरना) गोत्रीय सरसरिया प्रधान परिवार का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ सीमा राज्य उड़ीसा से भी समाजजन शामिल हुए। भव्य स्वागत और पारंपरिक पूजा-अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य द्वार पर सभी बंधुओं का चंदन-तिलक और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री श्री श्री रणेश्वर बाबा, श्री श्री श्री रामचंडी देवी, श्री लक्ष्मी नारायण और ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। महाआरती एवं जय घोष के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।…

Read More