Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली (जीत यादव) – सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक चातुरी नंद और वृद्धजन कल्याण व समाज सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भंवरपुर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी और लगभग 350 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में आयोजित नेत्र परीक्षण के बाद 227 से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, जिससे विशेषकर वरिष्ठजन और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को राहत मिली। इसके साथ ही…
सरायपाली (जीत यादव) – शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में बुधवार को एक विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल द्वारा उनकी प्यारी पोती यशिका पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। परिवार में प्रथम पुत्री रत्न के आगमन की खुशी को विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्होंने न्योता भोज रखा। नेवता भोज में बच्चों को समोसा, जलेबी, मिक्चर और बिस्किट परोसे गए। बच्चों ने व्यंजनों का आनंद लेते हुए नन्ही यशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और खुशी का माहौल…
सरायपाली(जीत यादव)। रेनसिन कान कराठे छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में 22 व 23 नवंबर को आयोजित खेलो छत्तीसगढ़ यूथ गेम्स कराते चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।महासमुंद जिले से सरायपाली ब्लॉक के इंटरनेशनल सोतोकान कराठे–डू ऑर्गनाइजेशन की टीम ने कोच त्रिलोचन पटेल के नेतृत्व में भाग लिया। कु. साधना साहू (केंदुढार) मुस्कान अजय (बालसी) हेमलता साहू (पतेरापाली) कराठे के उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल…
बसना(जीत यादव)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, स्थानीय संघ बसना द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर का शुभारंभ बिछिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया रहे, जबकि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शीत गुप्ता ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत बसना एवं संघ के उपाध्यक्ष मोहित पटेल, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जनपद पंचायत सभापति प्रकाश सिन्हा, बिछिया सरपंच रीना रानी गढ़तिया, उपसरपंच संतोषी सेतकुमार बंजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव साव, समिति संरक्षक दरिद्र नारायण भोई, अध्यक्ष नेत्रमणी…
बसना(जीत यादव)। मंगल भवन बसना में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2025) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर SIR प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अपडेट करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र की नींव एक पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची पर आधारित होती है। इसलिए SIR-2025 के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सही ढंग से मतदाता सूची में दर्ज हों और किसी भी प्रकार…
बसना(जीत यादव)।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश मीडियम शाला पिरदा में विगत 2008 से अंग्रेजी व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रहे तरुण पटेल ने सोमवार को औपचारिक रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके प्राचार्य बनने पर विद्यालय में उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तरुण पटेल को यह जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षकों और साथियों ने खुशी व्यक्त की है। कार्यभार ग्रहण समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता लोरीश कुमार ने कहा कि यह क्षण न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उन सभी शिक्षकों की संघर्षगाथा…
सरायपाली (जीत यादव)।उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली में संपन्न हुई, जिसमें विकासखंड के स्वयंसेवी शिक्षकों ने भाग लिया। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बैठक में जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर, विकासखंड परियोजना अधिकारी देवनारायण दीवान, और नोडल उल्लास अधिकारी जगदीश नेताम द्वारा कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा की गई। वहीं मास्टर ट्रेनर्स कैलाशचंद्र पटेल, श्रीमती ज्योति प्रधान एवं श्रीमती शीला विश्वास ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। कई संकुलों…
बसना (जीत यादव)। ग्राम माटीदरहा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सार्वजनिक महालक्ष्मी महोत्सव इस वर्ष भी धार्मिक आस्था, उत्साह और पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। पूरे ग्राम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर ग्राम एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम की एकता और संस्कृति का प्रतीक श्री प्रधान ने संबोधन में कहा कि महालक्ष्मी महोत्सव ग्राम की एकता, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक…
बसना (जीत यादव)। ग्राम पंचायत जमदरहा में सोमवार को मितानिन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कर मितानिन बहनों को शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रितम सिंह सिदार, उपसरपंच बेनुधर बरिहा, ब्लॉक समन्वयक बसना श्रीमती प्रेमकुमारी बारिक, मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, तथा श्रीमती निरुपमा दीप उपस्थित रहीं और सभी मितानिन बहनों का उत्साहवर्धन किया। मितानिन बहनों का सम्मान ग्राम पंचायत जमदरहा की ओर से मितानिन बहनों को साड़ी एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली मितानिनों में प्रमुख रूप से…
बसना (जीत यादव)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान एवं चावल के परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राजस्व, वन, मंडी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 720 कट्टा अवैध धान और 315 क्विंटल चावल जब्त किया। जप्त सामग्री को संबंधित थानों एवं संस्थानों को विधिसम्मत सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टेमरी जांच चौकी में 315 क्विंटल चावल जब्त बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी में जांच…