Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली कफ सिरप की 27 बोतलें बरामद की हैं। सिंघोड़ा क्षेत्र में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई, 27 बोतल कफ सिरप और बाइक जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगातार चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक OR 15 M 1143) में एक व्यक्ति अवैध कफ सिरप लेकर आ रहा है।…
सरायपाली(जीतयादव)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। सिंघोड़ा क्षेत्र में ANTF की कार्रवाई, कार और मोबाइल सहित 5.26 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगातार चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक सुजुकी डिजायर कार (क्रमांक CG 07 CD 9986) में अवैध गांजा लेकर कुछ लोग छत्तीसगढ़…
बसना(जीतयादव)। प्रदेश में बढ़ती अफीम की अवैध खेती को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अफीम की अवैध खेती लगातार बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। अफीम की अवैध खेती से युवाओं का भविष्य खतरे में, गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि मीडिया में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दो स्थानों पर अवैध रूप से अफीम की खेती सामने आ चुकी है। यह स्थिति समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य…
सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के संकुल सिंघोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं प्रशासनिक अध्ययन के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय तथा विकासखंड स्रोत केंद्र (BRC) कार्यालय का अवलोकन किया। रिमजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और BRC कार्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण। यह भ्रमण उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने पिछले तीन महीनों के दौरान नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर होमवर्क, क्लासवर्क तथा विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। ऐसे विद्यार्थियों को…
सरायपाली(जीतयादव)। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। सिरशोभा विद्यालय में प्रधान पाठक ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, नेवता भोज में बांटे स्वादिष्ट व्यंजन। विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को नेवता भोज कराया। इस दौरान छोटे बच्चों के साथ केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया और सभी विद्यार्थियों के साथ खुशी साझा की।नेवता भोज में बच्चों को…
बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के संकुल जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 के दौरान लगातार नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को विद्यालय में 23वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दानदाता अर्जुनलाल डडसेना (ग्राम डूमरपाली, ड्राइवर मजदूर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं कलार समाज गढ़फुलझर क्षेत्र के प्रचार मंत्री) रहे। बसना के ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कॉपी-कलम और फल-मिठाई वितरित। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोनीबाई चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत बी-बनडबरी) ने की। वहीं दिजेंद्र कुर्रे (संकुल समन्वयक जमदरहा), मीना…
सरायपाली(जीतयादव)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF और थाना सरायपाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 329 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। ओडिशा से सरायपाली लाया जा रहा था गांजा, ANTF पुलिस ने बाइक सहित 1.80 लाख की संपत्ति जब्त। ANTF पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध गांजा लेकर सरायपाली की…
सरायपाली(जीतयादव)। झपटमार की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से झपटमारी किए गए 50 हजार रुपये और बैंक पासबुक भी बरामद कर लिए हैं। सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से झपटमार को दबोचने में मिली सफलता। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को प्रार्थी भोजराज पटेल (43 वर्ष) निवासी ग्राम रिमजी थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता कुरसो पटेल के साथ मोटरसाइकिल से जिला सहकारी बैंक सरायपाली…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। ANTF और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशीली विसेरेक्स कफ सिरप, नाइट्रोजेपम टैबलेट और पेंटाजोसिन इंजेक्शन बरामद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध नशीली दवाइयों का परिवहन कर रहा है।…
बसना(जीतयादव)।चनाट क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली तो आ रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, पानी की मोटर और अन्य बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बसना क्षेत्र के कई गांवों में लो वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय जब बिजली की खपत बढ़ जाती है, तब वोल्टेज और अधिक कम हो जाता है। कई घरों में पंखे बहुत धीमे चलते…
