Author: Ashok Nishad

सरायपाली। रामचंडी दिवस के पावन अवसर पर बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज रायपुर संभाग, छत्तीसगढ़ के युवा प्रकोष्ठ द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू, महामंत्री श्री मथामणि बढ़ाई, संरक्षक श्री हरिचरण प्रधान और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंदाकिनी साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष समाज ने एक अभिनव पहल के रूप में गरीब परिवारों की सहायता और समाज…

Read More

महासमुंद। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत SAANS (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, महासमुंद के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. कुणाल नायक ने प्रतिभागियों को निमोनिया की शीघ्र पहचान, उपचार की प्रक्रिया, ऑक्सीजन थेरेपी, जीवनरक्षक तकनीक, तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जिले के सभी चिकित्सक, मेडिकल…

Read More

पिथौरा। जनपद पंचायत पिथौरा में गुरुवार को श्री रामलला दर्शन अयोध्या यात्रा का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर यात्रियों को जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजन शामिल हुए। रवाना होते समय यात्रियों के चेहरों पर अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन की अपार उत्सुकता और आस्था का भाव झलक रहा था। यात्रा का…

Read More

महासमुंद। जिले के सभी ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत तैयार किए जा रहे ग्राम एक्शन प्लान को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाने के निर्देश कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम का एक्शन प्लान 11 बिंदुओं पर आधारित हो और उसमें ग्राम की समस्याएं व उनके व्यवहारिक समाधान स्पष्ट रूप से शामिल किए जाएं। आदि कर्मयोगी अभियान “धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष कार्यक्रम” के तहत लागू हो। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं का निर्माण करते समय वर्ष 2030 तक की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते…

Read More

बसना । फूलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में शासन की बहु-प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी “निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना” के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पालकगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की योग्य छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे वे अब स्कूल आने-जाने में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता महसूस कर सकेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व जनपद सदस्य डॉ. हेमंत कौशिक, उपाध्यक्ष फुलझर सेवा समिति, ने छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की…

Read More

बसना। कल्पना इलेक्ट्रॉनिक्स बसना क्षेत्र की एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के रूप में तेजी से पहचान बना रही है। यह दुकान शहर के मुख्य मार्ग पर एस. के. जनरल स्टोर के सामने, पदमपुर रोड, बंसुला (बसना) में स्थित है। दुकान के मालिक श्री सुज्ञान कर हैं, जिन्होंने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। कल्पना इलेक्ट्रॉनिक्स में नामचीन कंपनियों के प्रोडक्ट्स उचित दाम पर उपलब्ध हैं। कल्पना इलेक्ट्रॉनिक्स में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, पंखे, मोबाइल, होम थिएटर, एलईडी बल्ब, इन्वर्टर-बैटरी सहित अनेक ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान…

Read More

बसना: बद्री विशाल जोल्हे बने बसना के नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर बसना। बसना विकासखंड में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। बद्री विशाल जोल्हे ने बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन जैसी जिम्मेदारियों को अपनी प्राथमिकता बताया। पहली बैठक में दी सफलता की रणनीति कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्राचार्यों और समन्वयकों की पहली बैठक में जोल्हे सर ने…

Read More

बसना: साहू समाज मंडल परिक्षेत्र सांकरा के चुनाव में कुंजराम साहू बने अध्यक्ष बसना। सांकरा में बुधवार को साहू समाज मंडल परिक्षेत्र के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। समाज के 42 ग्रामों के 184 मतदाताओं में से 173 मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में कुंजराम साहू (सिरको) ने 124 मतों से विजयी होकर राजेश साव (कंचनपुर) को पराजित किया। राजेश साव को 48 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजेता उम्मीदवारों का स्वागत गुलाल, आतिशबाजी और जयकारों के बीच किया। उपाध्यक्ष बने गोविंद साव, महिला उपाध्यक्ष…

Read More

महासमुंद। जिले के शहीद वीर नारायण सिंह (कोडार) बांध में गुरुवार को एक व्यापारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय विजय चंद्राकर के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ बीज भंडार के संचालक और भाजपा की पूर्व पार्षद डागेश्वरी चंद्राकर के पति थे।गुरुवार सुबह कोडार डैम के पास एक लावारिस स्कूटी खड़ी मिली। स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तुमगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनुभवी गोताखोरों की मदद से डैम में खोजबीन शुरू की गई। कोडार डैम में मिला शव, BJP की पूर्व पार्षद…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नर्स की उसके ही बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती की लाश कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतका के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और रायपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। वह टिकरापारा इलाके में…

Read More