रायपुर(जीतयादव)।पुलिस परिवार के बच्चों को ज्ञानवर्धक अनुभव देने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान 28 बच्चों ने एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की व्यवहारिक जानकारी हासिल की।
पुलिस परिवार के 28 बच्चों ने देखा एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली, आधुनिक परिवहन और एयरफोर्स की मिली जानकारी।
स्कूली गणवेश और आईडी कार्ड पहने बच्चों में हवाई जहाज को नजदीक से देखने का उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच प्रक्रिया, विमान संचालन और विभिन्न सेवाओं को समझते हुए कई सवाल भी पूछे। यह भ्रमण बच्चों के लिए रोमांच और सीख दोनों से भरपूर रहा।

कार्यक्रम क्षेत्रीय निदेशक (नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो) के समन्वय और अनुमति के बाद आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को एयरफोर्स के कार्य और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे उनके ज्ञान में और विस्तार हुआ।
![]()
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक परिवहन तंत्र से परिचित कराना था। पुलिस विभाग ने बच्चों के आवागमन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की, जिससे पूरा कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

यह भ्रमण केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों को विमानन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित होती है।



