Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    बसना: बसना में भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों ट्रैक्टरों और बाइक के साथ उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब।

    14/08/2026

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: झलप में जिला आबकारी टीम पर हमला कर फरार पांच आरोपी गिरफ्तार।
    महासमुंद

    महासमुंद: झलप में जिला आबकारी टीम पर हमला कर फरार पांच आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    झलप आबकारी टीम पर हमला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। झलप शराब भट्टी के पास जिला आबकारी विभाग की टीम से धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जब्त शराब लेकर फरार होने के मामले में पटेवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

    झलप शराब भट्टी में छापेमारी के दौरान आबकारी टीम से धक्का-मुक्की और जब्त शराब लेकर फरार होने का मामला।

    पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडे को सूचना मिली थी कि झलप शराब भट्टी के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने दो टीमों का गठन कर मौके पर छापेमारी की।

    कार्रवाई के दौरान चेतन रौतिया, मुकेश कोशले और सेवन जोशी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए गए। आबकारी टीम ने उनके कब्जे से 336 नग देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल 60.48 लीटर बरामद की। टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

    पुलिस के मुताबिक, हेमंत मिर्धा, अवधेश मिर्धा और एक नाबालिग भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, शासकीय कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके बाद आरोपी जब्त शराब लेकर मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 114/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 221, 224, 238, 351(3), 121(1), 132 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए लगातार पतासाजी की। कार्रवाई के दौरान 13 अगस्त 2026 को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत मिर्धा उर्फ हेमंत बिहारी (33 वर्ष), निवासी झलप; चेतन रौतिया, पिता स्व. हीरालाल रौतिया (30 वर्ष), निवासी झलप; सेवन जोशी, पिता लक्ष्मीनारायण जोशी (22 वर्ष), निवासी पचरी; मुकेश कोशले, पिता पवन कोशले (28 वर्ष), निवासी बबूरडीह और अवधेश मिर्धा, पिता जंगली मिर्धा (52 वर्ष), निवासी झलप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अवधेश मिर्धा न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

    थाना पटेवा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: स्वतंत्रता दिवस से पहले महासमुंद में फुल ड्रेस रिहर्सल, 900 बच्चे करेंगे सामूहिक पीटी प्रदर्शन।

    14/08/2026

    महासमुंद: बेमचा स्कूल में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम।

    13/08/2026

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    06/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: स्वतंत्रता दिवस से पहले महासमुंद में फुल ड्रेस रिहर्सल, 900 बच्चे करेंगे सामूहिक पीटी प्रदर्शन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बेमचा स्कूल में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026

    सरायपाली: मुड़पहार में नवपदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर ने बच्चों को कराया नेवता भोज।

    14/08/2026

    महासमुंद: स्वतंत्रता दिवस से पहले महासमुंद में फुल ड्रेस रिहर्सल, 900 बच्चे करेंगे सामूहिक पीटी प्रदर्शन।

    14/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.