Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।
    बसना

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अरेकेल स्कूल
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। पर्यावरण संरक्षण को विद्यालयीन शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में ‘हर बच्चा बने पर्यावरण प्रहरी’ कार्यक्रम के तहत बागवानी एवं कचरा प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक एवं विज्ञान गतिविधियों के मार्गदर्शक प्रेमचन्द साव ने किया।

    विषय सूची

    Toggle
    • अरेकेल स्कूल में बागवानी से लेकर कचरा पृथक्करण तक विद्यार्थियों ने समझी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी।
    • बाल कैबिनेट और बाल विज्ञान परिषद की रही सक्रिय भूमिका
    अरेकेल स्कूल में बागवानी से लेकर कचरा पृथक्करण तक विद्यार्थियों ने समझी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी।

    कार्यक्रम में बद्री प्रसाद पुरोहित ने विद्यार्थियों को बागवानी और कचरा प्रबंधन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधों की नियमित देखभाल, उचित सिंचाई, जैविक खाद का उपयोग और स्थानीय पौधों का संरक्षण पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, जैविक कचरे से खाद बनाने, कचरे के पुनः उपयोग तथा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कचरा अपने आप में समस्या नहीं है, बल्कि उसका गलत प्रबंधन समस्या बनता है। इस दौरान उन्होंने स्वरचित कविता और कहानी के माध्यम से भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    शिक्षक प्रेमचन्द साव ने कहा कि बच्चे केवल भविष्य के नागरिक ही नहीं, बल्कि आज के पर्यावरण प्रहरी भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।शिक्षक हीराधर साव ने भी स्वच्छता, पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर बच्चों को जागरूक किया।

    बाल कैबिनेट और बाल विज्ञान परिषद की रही सक्रिय भूमिका

    कार्यक्रम में बाल कैबिनेट एवं सी.वी. रमन बाल विज्ञान परिषद के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अरेकेल विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पौधों की देखभाल, कचरे के पृथक्करण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

    इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, आदत बने और बागवानी केवल गतिविधि नहीं, जिम्मेदारी बने।”

    इस अवसर पर शिक्षक हीराधर साव, प्रेमचन्द साव, रेखा पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय अरेकेल की प्रधान पाठक रत्ना कर, सहायक शिक्षक आसमा परविन, सरिता सिदार, सफाई कर्मचारी अशोक भोई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    बसना: जगदीशपुर में अंतरराज्यीय फुटबॉल स्पर्धा, पेनाल्टी शूटआउट में सुलोनी ने जीता खिताब।

    23/09/2026

    बसना: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    23/09/2026

    बसना: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    23/09/2026

    बसना: विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान, आपेरा नाटक का किया शुभारंभ।

    22/09/2026

    बसना: टीचर्स एसोसिएशन ने अर्जित अवकाश की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन।

    22/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जगदीशपुर में अंतरराज्यीय फुटबॉल स्पर्धा, पेनाल्टी शूटआउट में सुलोनी ने जीता खिताब।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.