बसना(जीतयादव)। आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और धार्मिक गरिमा के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बसना में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बसना में आयोजित बैठक में पूजा, भजन-कीर्तन, झांकी और आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, समाजजनों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील।
बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकियां, प्रसाद वितरण, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं तथा समाज के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए इसे यादगार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष जगत राम यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और मानव सेवा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बालक राम यादव, कोषाध्यक्ष खुलुराम यादव, बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष सतीस यादव, कोषाध्यक्ष अलेक राम यादव, सचिव कुंजराम यादव, शहर अध्यक्ष जोतराम यादव सहित नंदलाल यादव, पुरन यादव, यदुमाणी यादव, मनोहर यादव, ठंडा राम यादव, जीवन यादव, मोहन यादव, डायमंड यादव, सकरा अध्यक्ष समारु यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।


