Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: पिथौरा में कथित गौमांस परिवहन के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 हिरासत में।

    05/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    05/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: शिक्षा साथी अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी शैक्षणिक सामग्री।
    बसना

    बसना: शिक्षा साथी अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी शैक्षणिक सामग्री।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शिक्षा साथी अभियान
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा शाखा ने शिक्षा साथी अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर, सांकरा में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नोटबुक, कंपास बॉक्स और पेन का वितरण किया गया। विद्यालय पहुंचने पर शाला प्रबंधक समिति ने मंच के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

    शिक्षा साथी अभियान के तहत नोटबुक, कंपास बॉक्स और पेन वितरित, बच्चों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बच्चों को शिक्षा साथी अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और समाज के प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाना मंच की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन और संस्कारों का महत्व भी बताया।

    इस अवसर पर शुभम सिंघल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से अपील की कि प्रत्येक छात्र-छात्रा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा और संरक्षण से ही विद्यालय परिसर और आसपास का वातावरण स्वच्छ, हराभरा और सुंदर बनाया जा सकता है।

    कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के सचिव सोनू गोयल, सह-सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य पंकज अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर की शाला प्रबंधक समिति के पूर्व व्यवस्थापक एवं वर्तमान सह-संयोजक गजेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर प्रधान, समिति सदस्य मनोज प्रधान, प्रधानाचार्य धरणीधर कर, सह-प्रधानाचार्य नरेश साहू, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार ने मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा के इस सामाजिक और शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    05/08/2026

    बसना: जोंकेश्वर महादेव सांकरा से रणेश्वर बाबा मंदिर तक 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।

    05/08/2026

    बसना: सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच का ‘शिक्षा साथी अभियान’, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री और कराया पौधारोपण।

    03/08/2026

    बसना: स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर बनने पर बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता का सम्मान।

    02/08/2026

    बसना: बड़ेटेमरी में विज्ञान शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला संपन्न।

    02/08/2026

    बसना: जगदीशपुर में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने मोक्ष कुमार प्रधान।

    02/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जोंकेश्वर महादेव सांकरा से रणेश्वर बाबा मंदिर तक 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच का ‘शिक्षा साथी अभियान’, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री और कराया पौधारोपण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: पिथौरा में कथित गौमांस परिवहन के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 हिरासत में।

    05/08/2026

    पिथौरा: सपोस में धार्मिक साहित्य वितरण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    05/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    05/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.