Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बाराडोली संकुल में प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू को दी गई भावभीनी विदाई।

    12/07/2026

    पिथौरा: डिगेपुर धान उपार्जन केंद्र चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

    12/07/2026

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    12/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बाराडोली संकुल में प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू को दी गई भावभीनी विदाई।
    बसना

    बसना: बाराडोली संकुल में प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू को दी गई भावभीनी विदाई।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बाराडोली संकुल विदाई
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। संकुल केंद्र बाराडोली में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला धनापाली के प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके लगभग चार दशक के शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

    बाराडोली संकुल में सेवानिवृत्ति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार साहू रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत बाराडोली के सरपंच वासुदेव धवल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, नोडल प्राचार्य जानकी जीवन प्रधान तथा संकुल समन्वयक खीरसागर खूंटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

    उद्बोधन सत्र में शिक्षक राजेश साहू ने श्री राजेंद्र कुमार साहू के जीवन परिचय का वाचन करते हुए मानपत्र प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री साहू ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ललित मिश्रा ने किया। इस दौरान संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने श्री साहू को शाल, श्रीफल, अंगवस्त्र, डायरी, पेन, श्रीमद्भगवद्गीता, छाता एवं आलमारी भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    बाराडोली संकुल में कार्यक्रम के अंत में शासकीय प्राथमिक शाला बाराडोली के प्रधान पाठक नरसिंग खूंटे ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू का सेवाकाल शिक्षा जगत के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल प्राचार्य जानकी जीवन प्रधान, अरुण मिश्रा, ललित मिश्रा, रामजी साव, समीर साहू, अनिता कौशिक, सरस्वती मिश्रा, लता मिश्रा, गौकरण सोनी, वरुण सिदार, चक्रधर भोई, नंदिनी शर्मा, हेमवती पारेश्वर, कामिनी साहू, राजेंद्र जगत, मानस रंजन पुरोहित, नरेश प्रधान, नरसिंग खूंटे, रूपेश बिशी, प्रसन्न प्रधान, राजेश साहू, दिनेश बहादुर पटेल सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    इसके अलावा नवल किशोर पटेल, कृष्ण कुमार चौधरी, मेघनाथ जगत, हरिचरण चौधरी, उमाशंकर चौधरी, प्रमिला साहू, खीरसागर खूंटे, दीपिका साहू, अक्रूर भोई, जगदीश भोई, ललित चौधरी, धनेश्वर चौधरी, ठाकुर राम निषाद, गणेश बरिहा, अलिका पांडे, लोकेश भोई, नेमेश्वर पटेल एवं गोविंद सिदार सहित संकुल केंद्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: कन्या विद्यालय बसना की छात्राओं को मिली दोहरी सौगात, साइकिल वितरण के साथ 33.33 लाख से होगा उत्कृष्ट विद्यालय का विकास।

    12/07/2026

    बसना: सांकरा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

    12/07/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब कारोबार पर शिकंजा, छह मामलों में 140 लीटर महुआ शराब जब्त।

    11/07/2026

    बसना: बढ़ती चोरी और कथित सट्टा-जुआ पर कांग्रेस का हमला – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/07/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    30/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: कन्या विद्यालय बसना की छात्राओं को मिली दोहरी सौगात, साइकिल वितरण के साथ 33.33 लाख से होगा उत्कृष्ट विद्यालय का विकास।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सांकरा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अवैध महुआ शराब कारोबार पर शिकंजा, छह मामलों में 140 लीटर महुआ शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कन्या विद्यालय बसना की छात्राओं को मिली दोहरी सौगात, साइकिल वितरण के साथ 33.33 लाख से होगा उत्कृष्ट विद्यालय का विकास।

    12/07/2026

    सरायपाली: भारत फाइनेंशियल 22.66 लाख गबन मामले में छह माह से फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार।

    12/07/2026

    सरायपाली: अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 400 किलो महुआ लाहन नष्ट।

    11/07/2026

    महासमुंद: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.