Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बाराडोली संकुल में प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू को दी गई भावभीनी विदाई।

    12/07/2026

    पिथौरा: डिगेपुर धान उपार्जन केंद्र चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

    12/07/2026

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    12/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बलौदाबाजार»बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    केबल चोर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों से केबल वायर चोरी की लगातार तीन वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर सीरियल केबल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी का सामान कबाड़ में बेचने से पहले दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.5 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया गया है।

    सबमर्सिबल पंपों से केबल वायर चोरी करने वाला शातिर आरोपी दबोचा गया, 250 फीट केबल और तांबे का तार बरामद।

    पुलिस के अनुसार आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष) निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार ने अकेले ही अलग-अलग स्थानों पर तीन बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था। पहली घटना में वार्ड क्रमांक 17 के शेख सलमान की शिकायत पर पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर और रिसदा रोड स्थित सबमर्सिबल पंपों से वायर चोरी किया गया था। दूसरी घटना में वार्ड क्रमांक 20 के सुभाष राव की शिकायत पर बंगला क्षेत्र और परसामभदेर में लगे पंपों से केबल वायर चोरी हुआ, जबकि तीसरी घटना ग्राम करमदा में हुई, जहां सरपंच सरस्वती वर्मा की शिकायत पर कई सार्वजनिक स्थलों और व्यावसायिक परिसरों से केबल वायर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था।

    लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का तांबा कबाड़ दुकान में बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर हेमु कुमार सेन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों वारदातों को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुकुरदी भाठा स्थित झाड़ियों और झोपड़ीनुमा स्थान से चोरी का केबल वायर और तांबे का तार बरामद किया गया।

    पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में देवेन्द्र देवांगन, अन्नपूर्णा बंजारे और कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    14/06/2026

    कसडोल: संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, जहर देकर हत्या की शिकायत पर जांच तेज।

    14/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    बलौदाबाजार: दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के नाम।

    18/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कन्या विद्यालय बसना की छात्राओं को मिली दोहरी सौगात, साइकिल वितरण के साथ 33.33 लाख से होगा उत्कृष्ट विद्यालय का विकास।

    12/07/2026

    सरायपाली: भारत फाइनेंशियल 22.66 लाख गबन मामले में छह माह से फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार।

    12/07/2026

    सरायपाली: अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 400 किलो महुआ लाहन नष्ट।

    11/07/2026

    महासमुंद: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.