Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिरदा: BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेतराम राठौर का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

    20/06/2026

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    20/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बलौदाबाजार»बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Cyber ठग गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बलौदाबाजार। झारखंड के कुख्यात जामताड़ा Cyber ठगी गिरोह के एक शातिर सदस्य को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर एपीके (APK) फाइल के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से 17 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

    Cyber सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से 17 एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद।

    मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां संजय कॉलोनी निवासी महेन्द्र त्रिपाठी ने Cyber ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ था। इसके बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 3 लाख 74 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई।

    logo

    मामले में अपराध दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस और Cyber सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। बैंक खातों के ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में पहले आरोपी लाल मोहम्मद अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में साइबर फ्रॉड नेटवर्क के मुख्य अकाउंट मैनेजर और ठेकेदार मोहम्मद मकरूद्दीन अंसारी का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि गिरोह एपीके फाइल खरीदकर लोगों के मोबाइल में भेजता था और इसके माध्यम से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

    जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली और Cyber सेल की विशेष टीम ने झारखंड में घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद मकरूद्दीन अंसारी (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के 17 एटीएम कार्ड और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के कर्माटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत पारतोल गांव का निवासी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली बलौदाबाजार एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    14/06/2026

    कसडोल: संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, जहर देकर हत्या की शिकायत पर जांच तेज।

    14/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    बलौदाबाजार: दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के नाम।

    18/05/2026

    बलौदाबाजार: पुलैनी मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पिकअप वाहन जब्त।

    18/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    कसडोल: संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, जहर देकर हत्या की शिकायत पर जांच तेज।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: 1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया।

    19/06/2026

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    बसना: 4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

    19/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.