Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: Instagram पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    16/05/2026

    पिथौरा: मुढीपार में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर।

    16/05/2026

    बसना: किसान और जनता परेशान, BJP सरकार पूरी तरह विफल : मोक्ष कुमार प्रधान।

    16/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: किसान और जनता परेशान, BJP सरकार पूरी तरह विफल : मोक्ष कुमार प्रधान।
    बसना

    बसना: किसान और जनता परेशान, BJP सरकार पूरी तरह विफल : मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    BJP Moksha New image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश की BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में किसान, ग्रामीण और आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार केवल दावे और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

    खाद संकट, पेट्रोल-डीजल समस्या और पेयजल संकट को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने BJP सरकार पर साधा निशाना।

    मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों को खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कई गांवों से शिकायतें मिल रही हैं कि किसान पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं।

    उन्होंने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर भी BJP सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कमजोर व्यवस्था का खामियाजा जनता भुगत रही है।

    जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्थिति सुधारने में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले समय में सरकार को जवाब देगी।

    मोक्ष कुमार प्रधान ने BJP सरकार से किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, पेट्रोल-डीजल संकट दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    14/05/2026

    बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।

    14/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    13/05/2026

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    12/05/2026

    बसना: भीषण पेयजल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    12/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: उधारी की रकम वसूलने युवक का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    16/05/2026

    रायगढ़: Instagram पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    16/05/2026

    पिथौरा: मुढीपार में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर।

    16/05/2026

    बसना: किसान और जनता परेशान, BJP सरकार पूरी तरह विफल : मोक्ष कुमार प्रधान।

    16/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.