बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पिलवापाली के आश्रित ग्राम कोटेनदरहा में अखिल भारतीय अमात गोंड समाज सर्कल की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं नई कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।
कोटेनदरहा गांव में आयोजित गोंड समाज बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक पद पर श्री उदयराज सिंह पालेश्वर, अध्यक्ष पद पर श्री गंगाराम सिदार, सचिव पद पर श्री रमाकांत टेकाम तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री शिवकुमार दीवान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गोंड समाज के उपाध्यक्ष पद के लिए श्री हीरालाल राय एवं श्री बनऊराम दीवान का चयन किया गया। सह सचिव के रूप में श्री ठाकुर सिंह राय तथा संयोजक पद पर श्री खगेश्वर सिदार को नियुक्त किया गया।
वहीं सलाहकार के रूप में श्री बोध सिंह जगत, युवा प्रभाग अध्यक्ष के रूप में श्री नंदलाल जगत एवं युवा प्रभाग उपाध्यक्ष पद पर श्री भूपेंद्र सिदार को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मीडिया प्रभारी पद पर श्री हेमन्त पालेश्वर, भुमका (बैगा) पद पर श्री मेहतर राय, समाज दूत के रूप में श्री पवन दीवान तथा महिला प्रभाग अध्यक्ष पद पर श्रीमती उषाबाई मरकाम का चयन किया गया।
महिला प्रभाग उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती उत्तरा बाई जगत, महिला प्रभाग सदस्य के रूप में श्रीमती लायबानी सिदार तथा महिला प्रभाग सचिव पद पर श्रीमती जयंती पोर्ते को जिम्मेदारी दी गई।बैठक में गोंड समाज के वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



