बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया म्यूजिक वीडियो एलबम “मोर बर ले देबे” आज बसना अंचल में रिलीज किया गया। प्रसिद्धि म्यूजिक के बैनर तले तैयार इस गीत के विमोचन अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्रामीण परिवेश पर आधारित म्यूजिक एलबम में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक।
गीत का पोस्टर विमोचन पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी के हाथों पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गीत की सफलता की कामना की।इस म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में श्रेया राजपूत और बेणु पटेल नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। ग्रामीण परिवेश में फिल्माए गए इस गीत में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और जीवनशैली की झलक साफ दिखाई देती है।
गीत के निर्माता बेणु पटेल हैं, जबकि इसे आवाज भीमा बंजारे और अजय चौहान ने दी है। निर्माण टीम में क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली कलाकार जुड़े हुए हैं, जिससे इस एलबम के हिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह गीत बसना क्षेत्र के ग्राम कायतपाली सहित आसपास के स्थानों पर शूट किया गया है। रिलीज के साथ ही दर्शकों में इसे देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।इस अवसर पर हेमंत तांडी, दीपक जगत, रोहित पटेल, राजू पटेल, भूपेश पटेल और बसंत पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



