बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश स्तरीय चुनाव में एक बार फिर जगनिक यादव को समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वहीं सुंदरलाल यादव प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। समाज की प्रदेश प्रबंधकारिणी के सात पदों के लिए मतदान 12 अप्रैल को प्रदेश के 24 जिलों के 52 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
झेरिया यादव प्रदेश स्तरीय चुनाव में प्रगति पैनल की एकतरफा जीत, सुंदरलाल यादव बने सचिव।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और दो सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। महासमुंद जिले में अड़भार और विनोधा को मतदान केंद्र बनाया गया था। चुनाव परिणाम में प्रगति पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक समर्थन हासिल किया।
![]()
झेरिया यादव समाज अध्यक्ष पद पर जगनिक यादव को 6302 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भगत सिंह यादव को 6241 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद पर सुंदरलाल यादव को 6017 मत मिले। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर मनोज यादव, कोषाध्यक्ष पद पर जी.आर. यादव, तथा सदस्य पद पर आर.डी. यादव और रंजीत यादव विजयी घोषित किए गए।
प्रदेश सचिव निर्वाचित सुंदरलाल यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद से प्रदेश, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज के आजीवन सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
![]()
उन्होंने यह भी कहा कि झेरिया यादव समाज को तोड़ने या संगठन के खिलाफ गलत गतिविधियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव परिणाम के बाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।



