Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: जल जीवन मिशन सरकार की “ड्रीम प्रोजेक्ट” बनी “डिफॉल्टर प्रोजेक्ट” – मोक्ष कुमार प्रधान।

    14/04/2026

    बसना: टोल प्लाजा में 13 बार चालान, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख का जुर्माना।

    14/04/2026

    बसना: छात्र वीरेंद्र साहू को अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी से 25 लाख की स्कॉलरशिप।

    14/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।
    सरायपाली

    सरायपाली: अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अवैध daruwala image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम अवलाचक्का में दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

    logo
    अवलाचक्का में दबिश देकर 167 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अवलाचक्का कोंदा दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

    logo

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी Golden Goa Superior ब्रांड की 167 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। कुल शराब की मात्रा 30.060 लीटर आंकी गई, जिसकी कीमत करीब 20,040 रुपये बताई गई है।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रतिराम सिदार (56 वर्ष), निवासी अवलाचक्का वार्ड नंबर 8, थाना सरायपाली बताया। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।

    logo

    आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: ‘अंगना म शिक्षा – पढ़ाई तिहार’ का आयोजन, माताओं को दी गई बाल शिक्षा की जानकारी।

    12/04/2026

    सरायपाली: ड्रग पैडलर गिरफ्तार 4.43 किलो गांजा बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    10/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

    10/04/2026

    सरायपाली: कुटेला में प्रधान पाठक भोजराज पटेल के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह।

    08/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 281 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार।

    04/04/2026

    सरायपाली: अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में 1.65 करोड़ का घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार। 

    04/04/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: ‘अंगना म शिक्षा – पढ़ाई तिहार’ का आयोजन, माताओं को दी गई बाल शिक्षा की जानकारी।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: ड्रग पैडलर गिरफ्तार 4.43 किलो गांजा बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: छात्र वीरेंद्र साहू को अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी से 25 लाख की स्कॉलरशिप।

    14/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच।

    10/04/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।

    13/04/2026

    बसना: टोल प्लाजा में 13 बार चालान, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख का जुर्माना।

    14/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.