बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान का नाम तेजी से चर्चा में है। गांव-गांव तक उनकी सक्रियता और आम जनता के सुख-दुःख में सहभागिता ने उन्हें लोगों के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।
कांग्रेस के उभरता युवा नेतृत्व हर सामाजिक और जनसरोकार के मुद्दों में सक्रिय भागीदारी से बढ़ा जनविश्वास।
क्षेत्र में आयोजित धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में कांग्रेस के उभरता युवा नेतृत्व मोक्ष कुमार प्रधान की निरंतर उपस्थिति देखी जा रही है। चाहे हरि संकीर्तन महायज्ञ हो, विवाह समारोह हो या किसी परिवार में शोक का माहौल—वे हर अवसर पर लोगों के बीच पहुंचकर सहभागिता निभाते हैं। उनकी यही सहजता और संवेदनशीलता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिला रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे न केवल सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं, बल्कि प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान, युवाओं के प्रोत्साहन और जरूरतमंदों की मदद में भी आगे रहते हैं। इससे खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
किसानों की समस्याओं को लेकर भी मोक्ष कुमार प्रधान लगातार सक्रिय नजर आए। यूरिया खाद की कमी के दौरान हुए चक्का जाम आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाते हुए प्रशासन के सामने किसानों की समस्याएं मजबूती से रखीं और समाधान के लिए प्रयास किए।

क्षेत्र में उनकी कार्यशैली, संघर्षशीलता और जमीन से जुड़ाव को देखते हुए लोगों का मानना है कि वे एक सशक्त और ऊर्जावान जननेता के रूप में उभर रहे हैं। आने वाले समय में उनकी भूमिका और प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



