बसना(जीतयादव)। पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए पालकों और छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।
पीएम श्री सेजेस बसना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन की सुविधा, 05 मई अंतिम तिथि है।
लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी इसी दिन से चालू कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, केवल उन्हीं कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिनमें वर्तमान में सीटें खाली हैं।

जिन कक्षाओं में सीट उपलब्ध नहीं है, वहां ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में स्थानांतरण या अन्य कारणों से रिक्त होने वाली सीटों को भरा जा सके। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकेगा।पीएम श्री सेजेस बसना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
![]()
विद्यालय ने पालकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रवेश में किसी प्रकार की असुविधा न हो।




