पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष महासमुंद के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पिरदा द्वारा “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा का पिरदा मंडल में घर-घर जनसंवाद कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से कराया अवगत।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, घर-घर शौचालय निर्माण, निःशुल्क राशन वितरण, सूर्य घर योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन मजदूर योजना और बिहान योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। साथ ही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के तहत पिरदा मंडल के बम्हनी शक्ति केंद्र के पोलिंग बूथ क्रमांक 119 और पिरदा शक्ति केंद्र के पोलिंग बूथ क्रमांक 107 में पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर जनसंवाद किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल और तिलक लगाकर सम्मान भी किया गया।

इस अभियान में मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष व जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा, मंडल महामंत्री मनीराम निषाद, सुभाष बंजारा, हेमलाल सिदार, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गढ़तिया, उपाध्यक्ष तोष कुमार पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कश्यप, कैलाश साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेतराम राठौड़, बूथ अध्यक्ष वकील नाग, सुख सागर बरिहा, संदीप साहू, वरिष्ठ नागरिक दलगजन प्रधान, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती गंगा साहू, श्रीमती आरती यादव, श्रीमती तारणि प्रधान, श्रीमती रजनी बारीक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




