महासमुंद(जीतयादव)।बागबाहरा पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खईवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और नगदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जब्त की है।
सट्टा कारोबारियों को बस स्टैंड क्षेत्र में ग्राहक बनकर पुलिस ने की घेराबंदी, मोबाइल व नकदी जब्त।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर मौके पर घेराबंदी की, जहां आरोपी सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने नीरज सोनी (36) पिता लेखराम सोनी, निवासी वार्ड नंबर 4 थानापारा बागबाहरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, एप्पल कंपनी का एक मोबाइल (कीमत लगभग 20 हजार रुपये), सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) और 2000 रुपये नगद जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 32,010 रुपये बताई गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जयेश साहू (45) पिता खुसीराम साहू, निवासी वार्ड नंबर 3 थानापारा बागबाहरा को भी पकड़ा। आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) और 1800 रुपये नगद जब्त किए गए। इस मामले में कुल 11,800 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 76/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।



