पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के स्थापना दिवस के पूर्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम जोगीदादर के श्री राम मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

भाजपा पिरदा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना है।

इस अवसर पर भाजपा पिरदा मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान, महामंत्री द्वय श्री सुभाष बंजारा व श्री मनीराम निषाद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा नायक, अध्यक्ष महिला मोर्चा व जनपद सदस्य पिथौरा श्रीमती विमला बेहरा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती रीना प्रधान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती पदमिनी यादव उपस्थित रहे।

वहीं महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती विमला पटेल, भाजपा कमल सखी महिला मोर्चा श्रीमती रोशनी चौहान, सक्रिय महिला श्रीमती अंजली पटेल, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री सुरेश नायक, महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री हेतराम राठौर, अध्यक्ष भाजयुमो श्री दिनेश कश्यप, श्री शाखाराम पटेल, श्री भोजराज चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।