सरायपाली(जीतयादव)। जल संसाधन विभाग, सरायपाली के कर्मचारी ललित यादव के सेवानिवृत्त होने पर उनके गृह निवास में स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मित्रगण और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ललित यादव को शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, सेवाकाल के योगदान को किया याद।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ललित यादव के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यादव ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन किया। विभाग के विकास और कार्यों के सफल संचालन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
![]()
नगरवासियों और सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल कर्मचारी रहे, बल्कि सरल, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी भी हैं। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने सभी के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है।इस अवसर पर ललित यादव को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()
कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और भावुकता से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने उन्हें स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह उबोवेजा, रमेश प्रधान, टंकेश्वर जयसवाल, नरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, अधिवक्ता पी.डी. भोई, अधिवक्ता बाबा प्रधान, बन्टी उबोवेजा, पुरुषोत्तम प्रधान, निखिल कानूनगो, प्रकाश हमदेव, महेन्द्र पसायत, दुर्वादल दीप सहित कई गणमान्य नागरिक, ईष्ट मित्र और परिजन उपस्थित रहे।



