Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, 16 आईफोन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार।
    रायगढ़

    रायगढ़: मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, 16 आईफोन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मोबाइल raigarh chori image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़(जीतयादव)। शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रायगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए 16 नग आईफोन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल और बाइक की कुल कीमत करीब 14 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

    रायगढ़ में मोबाइल शॉप से चोरी हुए 16 आईफोन पुलिस ने किए बरामद।

    जानकारी के अनुसार, गोपी टॉकीज के सामने स्थित ‘सेल स्पॉट मोबाइल शॉप’ में 9 मार्च 2026 की रात चोरी की घटना हुई थी। दुकान संचालक मोहम्मद फारुक ने पुलिस को बताया कि वे रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर शोकेस में रखे मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त मिले और जांच में पता चला कि अज्ञात चोर दुकान की दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर अंदर घुसा और 16 आईफोन तथा नकदी चोरी कर फरार हो गया।

    मामले की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोबाइल का उपयोग कर रहा है। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की और पुलिस टीम रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन में सवार होकर भाग रहे मुख्य आरोपी आकाश चौहान (19 वर्ष) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल दुकान में चोरी करने की बात कबूल कर ली।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 आईफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि चोरी का एक आईफोन उसके साथी लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा (21 वर्ष) के पास से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: CCTV फुटेज से खुला शॉ मिल चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    04/06/2026

    रायगढ़: खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    03/06/2026

    रायगढ़: ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    03/06/2026

    रायगढ़: 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, गेरवानी जंगल में रेड दो आरोपी गिरफ्तार।

    28/05/2026

    रायगढ़: अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को दबोचा, 10 लीटर शराब जब्त।

    28/05/2026

    रायगढ़: पुलिस ने 230 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप।

    28/05/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: CCTV फुटेज से खुला शॉ मिल चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    04/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.