Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: लोहडीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव।

    14/09/2026

    बसना: झगरेनडीह मनसा देवी मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे बनाया बंधक, मारपीट कर मांगी रंगदारी।

    14/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बिलासपुर»जांजगीर: सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
    बिलासपुर

    जांजगीर: सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चोरी jangir chor
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    जांजगीर(जीतयादव)। जिले में सूने मकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच जांजगीर पुलिस और साइबर थाना की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।

    सायबर थाना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की सोना-चांदी सहित 9.54 लाख की संपत्ति बरामद।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 26 फरवरी 2026 की रात जांजगीर क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाया था। आरोपी बिलासपुर से स्कूटी से जांजगीर पहुंचे और नहर किनारे स्थित सूने मकानों की रेकी करने लगे। इसी दौरान उन्हें एक बंद मकान दिखाई दिया। आरोपियों ने पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड उठाकर दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच घर के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी कर ली।

    logo

    चोरी के बाद आरोपी सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी रकम आपस में बांट ली, जबकि सोने-चांदी के आभूषण मुख्य आरोपी ने अपने पास रख लिए। इसके बाद सभी आरोपी स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।

    logo

    पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के आभूषणों को बेचने के लिए आरोपियों ने अपने परिचितों की मदद ली। जीत कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा बिलासपुर और गीता प्रसाद साहू (37 वर्ष) निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर ने चोरी के आभूषण बेचने में सहयोग किया। वहीं सूरज सोनी (34 वर्ष) निवासी गुड़ीपारा खरौद, चांपा शिवरीनारायण ने उक्त आभूषणों को खरीद लिया।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी, 3600 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    bharat logo

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिता बाली खपर्डे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जेपी गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

    22/06/2026

    रायगढ़: जली हुई महिला की लाश का 72 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा।

    22/06/2026

    रायगढ़: नाबालिग बालिका के फोटो-वीडियो Instagram पर शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया।

    22/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लोहडीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव।

    14/09/2026

    बसना: झगरेनडीह मनसा देवी मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे बनाया बंधक, मारपीट कर मांगी रंगदारी।

    14/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    13/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.