महासमुंद(जीतयादव)।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश डड़सेना को भाजयुमो जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
सपोस निवासी युवा कार्यकर्ता को भाजयुमो जिला मंत्री की मिली जिम्मेदारी।
पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सपोस निवासी कमलेश डड़सेना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

कमलेश डड़सेना ने इससे पहले भी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे भाजयुमो जिला महामंत्री, भाजपा मंडल सांकरा महामंत्री, हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री तथा भाजपा मीडिया प्रभारी जैसे पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर चुके हैं।

पार्टी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें भाजयुमो जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कमलेश डड़सेना की इस नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे एक ऊर्जावान युवा नेता के रूप में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




