महासमुंद(जीतयादव)। वरिष्ठजनों की सेवा में समर्पित संस्था वरिष्ठजन सेवा सदन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के इमली भाठा स्थित परिसर में माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित सेवा सदन में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के आयोजन में वरिष्ठजन,सहयोगियों और कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।
समारोह में उपस्थित समाजसेवियों ने वरिष्ठजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर, समोदा, आरंग, हतबंध, बलौदाबाजार, कसडोल, बागबाहरा, खल्लारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

संस्था के संचालक मंडल द्वारा अतिथियों का तिलक-वंदन कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वंदना औसर, सुषमा वर्मा, जयश्री सोनी, रघुवीर सिंह चावला, नितिन श्रीवास्तव, श्रीमती बिन्नी शर्मा, सविता निषाद, अश्वंत तुषार साहू, मानिक साहू, नंदू साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, डॉ. जितेंद्र साहू, प्रणित कुमार गुप्ता, सनत कुमार गुप्ता, राजू पाल, मनीषा पाल, जीवन दास मानिकपुरी, सिमर सिंह चावला एवं प्रफुल परमार सहित अनेक समाजसेवियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
कर्मवीरों का भी हुआ सम्मान
संस्था में निःस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे सहयोगियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। केयर टेकर सोहद्रा यादव, रसोइया रीना औसर, सहकर्मी कांति निर्मलकर एवं सहयोगी वेदराम यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान, मेहनत और समर्पण के लिए प्रशस्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष श्रीमती उषा साहू ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और यह कार्य समाज के सामूहिक सहयोग से ही निरंतर आगे बढ़ सकता है।



