Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, February 20
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
    बसना

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/02/2026Updated:20/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सायबर fra
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव) पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सायबर ठगी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने धुमाभांठा निवासी सालिकराम यादव को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम प्राप्त किया और उसी खाते के माध्यम से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया।

    logo
    ग्रामीणों को झांसा देकर बैंक खाते खुलवाए, सायबर फ्रॉड के लिए किया गया इस्तेमाल।

    शिकायत के अनुसार, गांव के ही नरेश राणा (पिता दिलीप राणा) ने व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बसना शाखा में खाता खुलवाया। इसके बाद कन्हैया लाल साव (पिता उत्तम यादव, निवासी बंसुला) के साथ मिलकर एटीएम कार्ड और पासबुक 8-10 दिनों के लिए ले ली। जांच में सामने आया कि यह खाता विनोद रिजवानी (पिता मुरली रिजवानी, निवासी तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर) को सौंप दिया गया था।

    logo

    शातिर आरोपियों ने इस म्यूल अकाउंट का उपयोग सायबर फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया। आरोपियों ने भोले-भाले ग्रामीणों को व्यापार और कमाई का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद एटीएम, पासबुक और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर इन खातों का उपयोग अवैध लेन-देन और सायबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया गया। पुलिस जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है।

    logo

    पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज कर धारा 318(4), 317(4) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। तीनों आरोपियों — नरेश राणा, कन्हैया लाल साव और विनोद रिजवानी — को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक दस्तावेज, एटीएम, सिम कार्ड या पासबुक न दें। मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026

    बसना: भठोरी में VB-G RAM G योजना को लेकर जनसंवाद, 125 दिन रोजगार की जानकारी दी।

    20/02/2026

    बसना: पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन।

    20/02/2026

    बसना: डी.एड.अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई से सियासत गरम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया कड़ा विरोध।

    19/02/2026

    बसना: भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा की कार्यकारिणी घोषित।

    19/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भठोरी में VB-G RAM G योजना को लेकर जनसंवाद, 125 दिन रोजगार की जानकारी दी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन।

    20/02/2026

    बलौदाबाजार: 63 लाख के 417 गुम मोबाइल बरामद, कई राज्यों से रिकवरी कर मालिकों को सौंपे।

    19/02/2026

    बसना: तरेकेला आश्रम बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

    18/02/2026

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.