सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र समग्र शिक्षा सिंघोड़ा में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी महासमुंद श्री रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल तथा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का नेतृत्व संकुल प्रभारी डॉ. गेस मोती पटेल एवं संकुल समन्वयक श्री सच्चिदानंद भोई द्वारा किया गया।
TLM मेले नवाचार और रचनात्मकता के साथ शिक्षकों ने दिखाया शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन।
इस TLM मेले में संकुल केंद्र सिंघोड़ा के अंतर्गत आने वाले आठ प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रेरित करना एवं बच्चों के लिए शिक्षण को रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाना था।
![]()
इस TLM मेले में शासकीय प्राथमिक शाला लखनपुर से संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई, शासकीय प्राथमिक शाला बटकी से गीता नायक, शासकीय प्राथमिक शाला दिवानपाली से चन्द्रभान नायक, शासकीय प्राथमिक शाला पलसाभाड़ी से प्रदीप कुमार छत्रे, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा से क्षीरसागर चौहान, शासकीय प्राथमिक शाला जामदलखा से अरुण कुमार राज, शासकीय प्राथमिक शाला रिमजी से मनोरंजन प्रधान, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी से ओमप्रकाश साव तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सिंघोड़ा से रत्तीलाल पटेल ने सहभागिता की।

TLM मेला कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि चयनित उत्कृष्ट टीएलएम को आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक रचनात्मक कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
यह TLM मेला न केवल शिक्षकों के लिए सीखने का मंच बना, बल्कि यह साबित हुआ कि नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।




