Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।

    21/07/2026

    सरायपाली: मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

    21/07/2026

    सरायपाली: बालसी में 7.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    21/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: जागरूकता अभियान का आयोजन शिशु संस्कार विद्यालय महासमुंद में किया गया।
    महासमुंद

    महासमुंद: जागरूकता अभियान का आयोजन शिशु संस्कार विद्यालय महासमुंद में किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/02/2026Updated:09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    जागरूकता sanskar (1)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस द्वारा शिशु संस्कार विद्यालय, महासमुंद में समाजहित में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 200 से 250 छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, मोबाइल के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन गेम से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    logo
    जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड और मोबाइल दुरुपयोग से बचाव की दी जानकारी।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में सरल शब्दों में समझाया और बताया कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।

    logo

    महासमुंद पुलिस ने जागरूकता अभियान में बच्चों को मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह देते हुए बताया कि मोबाइल में उपलब्ध कई ऑनलाइन गेम और ऐप्स के कारण साइबर फ्रॉड का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि मानसिक तनाव और पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। अधिक स्क्रीन टाइम से आंखों में जलन, सिरदर्द, अनिद्रा और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया।

    logo

    इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से संपर्क करने की भी जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में बच्चों को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि किसी भी अजनबी व्यक्ति से चॉकलेट, उपहार या किसी भी प्रकार का सामान लालच में आकर न लें और हमेशा सतर्क रहें। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनाना रहा, ताकि वे नशे और डिजिटल खतरों से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार, 40.96 लाख की अनियमितता का मामला।

    18/07/2026

    महासमुंद: तीन बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार।

    15/07/2026

    महासमुंद: कसेकेरा विज्ञान आश्रम में बडिंग-ग्राफ्टिंग का प्रशिक्षण, पिथौरा के विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक बागवानी तकनीक।

    14/07/2026

    महासमुंद: बिरकोनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 14 वर्षीय किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू।

    14/07/2026

    महासमुंद: 5.12 करोड़ रुपये का 998 किलो गांजा किया नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    30/06/2026

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    29/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार, 40.96 लाख की अनियमितता का मामला।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: तीन बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कसेकेरा विज्ञान आश्रम में बडिंग-ग्राफ्टिंग का प्रशिक्षण, पिथौरा के विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक बागवानी तकनीक।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026

    बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।

    21/07/2026

    सरायपाली: मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

    21/07/2026

    सरायपाली: बालसी में 7.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    21/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.