Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    06/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, February 6
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»सांकरा: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के अंतर्गत गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
    महासमुंद

    सांकरा: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के अंतर्गत गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/02/2026Updated:06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गांजा sankara
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सांकरा(जीतयादव)। नशे के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सांकरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी करते हुए पुलिस स्टाफ को कुचलने का प्रयास करने वाले दोनों फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन के स्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है।

    गांजा antf1
    गांजा तस्करी के दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे थे आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार।

    घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब थाना सांकरा पुलिस को मारुति सुजुकी इको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) से गांजा तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे पर पुलिस स्टाफ तैनात किया गया। संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। पुलिस की सतर्कता से जवान बाल-बाल बच गया, लेकिन आरोपियों ने स्टाफ की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी, जिससे पुलिस वाहन में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    गांजा antf23

    आरोपी मौके पर इको कार छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में वाहन की तलाशी में 39.680 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 19 लाख 84 हजार रुपए, बरामद किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपए) भी जब्त की गई।

    logo

    टेक्निकल विश्लेषण, डाटा एनालिसिस और सूक्ष्म जांच के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश चौकसे (32 वर्ष), निवासी पनागर, जिला नरसिंहपुर और मोनू राय (34 वर्ष), निवासी पिपरिया, जिला होशंगाबाद शामिल हैं। मोनू राय वाहन का मालिक और फॉरवर्ड लिंक बताया गया है, जिसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ANTF द्वारा 30 मामलों में 2152 किलो से अधिक गांजा व नशीली दवाएं जब्त की जा चुकी हैं, जिनकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन लगातार जारी रहेगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पुणे में प्रशिक्षित हुए छत्तीसगढ़ के चयनित शिक्षक।

    05/02/2026

    महासमुंद: 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा।

    05/02/2026

    महासमुंद: सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुईं सांसद रूपकुमारी चौधरी।

    05/02/2026

    महासमुंद: कोसरंगी में हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में युवक को उतारा मौत के घाट।

    04/02/2026

    महासमुंद: ANTF की 29वीं बार बड़ी कार्रवाई, 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।

    04/02/2026

    महासमुंद: 24 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

    04/02/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    बसना: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पुणे में प्रशिक्षित हुए छत्तीसगढ़ के चयनित शिक्षक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुईं सांसद रूपकुमारी चौधरी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: ANTF व सरायपाली पुलिस ने 90 इंजेक्शन के साथ कुटेला के तस्करो को दबोचा।

    05/02/2026

    बसना: जमडी में गांधी जयंती मनाई गई, महिला समूहों का सराहनीय योगदान रहा।

    03/10/2025

    सरायपाली: विधायक चातुरी नंद ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं को किया सम्मानित।

    30/09/2025

    सरायपाली: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

    14/09/2025
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.