सरायपाली(जीतयादव)। कलेण्डा (सिंघोड़ा) में MBU कैंप का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकम चंद पटेल और बीआरसी श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए स्कूलवार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 
आधार अपडेट से MBU प्रक्रिया होगी पूर्ण स्कूलवार लगाए जा रहे विशेष कैंप।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेशन कर MBU पोर्टल पर उनका डेटा पूर्ण करना है, ताकि किसी भी छात्र को शासकीय योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, जहां उनका फिंगरप्रिंट और अन्य बायोमीट्रिक विवरण सफलतापूर्वक अपडेट किया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकम चंद पटेल ने बताया कि जिन विद्यालयों में पहले ही आधार बायोमीट्रिक अपडेशन हो चुका है, वहां MBU प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से कैंप लगाकर यह कार्य पूरा किया जा रहा है। बीआरसी श्री देवानंद नायक ने कहा कि यह कार्य बेहद जरूरी है, क्योंकि MBU के बिना छात्रों का डेटा अधूरा रह जाता है, जिससे छात्रवृत्ति, गणवेश, पाठ्यपुस्तक और अन्य शैक्षणिक लाभ प्रभावित हो सकते हैं।

कलेण्डा (सिंघोड़ा) में आयोजित इस कैंप को लेकर पालकों और ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल स्तर पर कैंप लगने से बच्चों को दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में सरायपाली विकासखंड के अन्य शेष विद्यालयों में भी इसी तरह एमबीयू कैंप आयोजित कर सभी छात्रों का डेटा पूर्ण किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शैक्षणिक योजनाओं से वंचित न रहे।



