Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: जमड़ी में 1–2 अप्रैल को होगा अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत का आयोजन।

    30/03/2026

    बसना: मुड़ीडीह में इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

    30/03/2026

    सरायपाली: कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू।

    30/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: 77वें गणतंत्र दिवस पर गढ़पटनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव।
    बसना

    बसना: 77वें गणतंत्र दिवस पर गढ़पटनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/01/2026Updated:27/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    रक्षाबंधन Garhpatni 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना।गढ़पटनी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी एवं शासकीय उच्च माध्यमिक शाला गढ़पटनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय परिसर को तिरंगे, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था।

    गणतंत्र Garhpatni 2
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीवंत किया संविधान और राष्ट्रप्रेम का संदेश।

    कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकांकी, कविता पाठ एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, संविधान की महत्ता और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

    गणतंत्र Garhpatni 3

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निर्मला देवी, विद्यापन पटेल, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, गणेश राम पटेल एवं दिनमणी कर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में परमानन्द पटेल, देवकी पटेल, गोकुल चंद नायक, पुनी दास वैष्णव, सचिव जयनारायण भोई, रोशन पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विद्यालय परिवार से प्रधान पाठक सरविन्द सिदार, चंचला सतपती, निरूपमा विशाल, शंकर सिदार, डमरू धर बंछोर, लगन नाग, खीरवंती भोई, स्वीपर सुखराम कलेत, रूपा पटेल तथा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    गणतंत्र Garhpatni 4

    इसके अतिरिक्त ग्राम के गणमान्य नागरिकों में हरिश्चंद्र पटेल, सियाराम पटेल, ढालेन्द पटेल, कुबेर निषाद, जितेंद्र निषाद, लाला अमरनाथ कैवर्त, विश्व जीत कैवर्त, लालता प्रसाद कैवर्त, मनोहर पटेल, देवानंद पटेल, शिव कुमार कैवर्त, गंगा राम कैवर्त, श्रीपति कैवर्त, कैलाश भोई, उच्छव दास, अंगेश पटेल, महेंद्र पटेल, उमा कैवर्त, विधुमती कर, बुदेश्वरी डडसेना, विवेकानंद पटेल सहित बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    shiksha logo

    ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। यह आयोजन गढ़पटनी ग्राम के लिए एक यादगार क्षण बन गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: जमड़ी में 1–2 अप्रैल को होगा अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत का आयोजन।

    30/03/2026

    बसना: मुड़ीडीह में इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

    30/03/2026

    पिरदा: भाजयुमो में नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

    29/03/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल में हर्षोल्लास से मनाया गया दादा-दादी दिवस।

    29/03/2026

    बसना: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती के बावजूद राहत नहीं-मोक्ष कुमार प्रधान।

    29/03/2026

    बसना: कोलता समाज द्वारा बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न।

    28/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: जमड़ी में 1–2 अप्रैल को होगा अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत का आयोजन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मुड़ीडीह में इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: भाजयुमो में नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मुड़ीडीह में इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

    30/03/2026

    बसना: गढ़फुलझर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

    28/03/2026

    बसना: जमड़ी में 1–2 अप्रैल को होगा अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत का आयोजन।

    30/03/2026

    सरायपाली: कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू।

    30/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.