सरायपाली(जीतयादव)।मगधा यादव समाज के लिए यह अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है कि ग्राम अंतर्ला निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री डोलमणी दीप एवं धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा दीप के होनहार सुपुत्र रूपेश दीप का चयन भारतीय सेना में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे मगधा यादव समाज सरायपाली में खुशी और उत्साह का माहौल है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत, मगधा यादव समाज ने मां समलेश्वरी सम्मान से किया अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दीं।
रूपेश दीप के सेना में चयन होने पर समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें तिलक-चंदन कर अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं राधे गमछा भेंट कर मां समलेश्वरी सम्मान से सम्मानित किया गया। समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के इस पावन अवसर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रूपेश दीप ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका चयन समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है।
समाज को पूर्ण विश्वास है कि रूपेश दीप भारतीय सेना में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और वीरता के साथ करेंगे तथा अपने गांव, समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
सम्मान समारोह में मगधा यादव समाज सरायपाली के प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप, प्रांतीय महामंत्री पवन यादव, शाखा सभा देवलभाठा अध्यक्ष कृष्टो टाणी, शाखा सभा पोड़ागढ़ अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष फकीर कठार, शाखा सभा देवलभाठा सचिव सुरेंद्र भोई, शाखा सभा पोड़ागढ़ महामंत्री रामकृष्ण गजपोड़, वरिष्ठ सदस्य कृष्ण किशोर यादव, अर्जी लाल दीप, जयराम दीप, यदुमणि भोई, अनुराधन बंछोर सहित मातृशक्ति शांति दीप, रीतिका दीप, रीशिका दीप एवं सौदामिनी दीप सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



