सरायपाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन के तहत छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर माननीय श्री तन्मय पांडा जी एवं सरायपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर माननीय श्री तेजराम पटेल जी के नियुक्त होने पर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन से संगठन में नई ऊर्जा ऊर्जा मिलेगी।
विधायक चातुरी नंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसकी जमीनी पकड़ और संगठनात्मक एकजुटता में निहित है। ब्लॉक स्तर पर सक्रिय, प्रतिबद्ध और जनसेवा भाव से कार्य करने वाला नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करता है।

विधायक ने आशा व्यक्त की कि श्री तन्मय पांडा एवं श्री तेजराम पटेल अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तथा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों के कार्यकाल को सफल, प्रभावी और जनसेवा से परिपूर्ण होने की कामना करते हुए पुनः बधाई दी।


