बसना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत बसना में निर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से अटल परिसर का अनावरण किया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. एन.के. अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पार्षद मनोज गहेरवाल, मुजम्मिल कादरी, महेंद्र सिंह अरोरा, संगीता नायक, शिव नायक, दीपक शर्मा, नवीन साहू, जन्मजय साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर पंचायत बसना में हुआ अटल परिसर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। अटल परिसर जैसे स्थलों के निर्माण से नई पीढ़ी को उनके विचारों, मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगद्रष्टा नेता बताया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत बसना में अटल परिसर का लोकार्पण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।


