Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: भुकेल में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान।

    11/08/2026

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: शीतकालीन अवकाश के दौरान नवाचारी शिक्षा का ‘सामूहिक पहल से सामूहिक पढ़ाई’
    महासमुंद

    बसना: शीतकालीन अवकाश के दौरान नवाचारी शिक्षा का ‘सामूहिक पहल से सामूहिक पढ़ाई’

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/12/2025Updated:23/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नवाचारी शिक्षा Girl Reading1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में शीतकालीन अवकाश के दौरान नवाचारी शिक्षा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिल रहा है। विद्यालय में शिक्षक, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं समुदाय के सहयोग से “सामूहिक पहल से सामूहिक पढ़ाई” (ग्रुप स्टडी/कम्युनिटी एजुकेशन) की अभिनव शुरुआत की गई है, जिसके तहत बच्चे छोटे-छोटे समूह बनाकर आपसी सहयोग से अध्ययन-अध्यापन कर रहे हैं।

    नवाचारी शिक्षा Girl Reading2

    विद्यालय के प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू ने सामूहिक पढ़ाई की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि जब लोग एक साथ मिलकर सीखते हैं, विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, एक-दूसरे को सिखाते हैं और समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से करते हैं, तो उसे ग्रुप स्टडी या कम्युनिटी एजुकेशन कहा जाता है। यह प्रक्रिया छात्रों में सहयोग, आपसी जुड़ाव एवं आजीवन सीखने की क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही यह घर, स्कूल और समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित कर सामुदायिक विकास एवं सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनती है।

    नवाचारी शिक्षा Girl Reading3

    शीतकालीन अवकाश में नवाचारी शिक्षा की मिसाल शिक्षकों की संयुक्त पहल से बच्चों की पढ़ाई जारी

    विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री वीरेंद्र कुमार कर ने बताया कि सामूहिक पढ़ाई के माध्यम से बच्चे चर्चा और संवाद द्वारा विषयों की गहरी समझ विकसित कर रहे हैं। साथियों के साथ मिलकर सीखने से बच्चों में उत्साह बढ़ रहा है और सीखने की प्रक्रिया रोचक बन रही है। समूह में कार्य करने से बच्चों को विभिन्न दृष्टिकोण मिलते हैं, जिससे जटिल समस्याओं का समाधान आसान हो रहा है। इसके साथ ही संवाद, सहयोग एवं निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कौशल भी बच्चों में विकसित हो रहे हैं।

    सर्व शिक्षा अभियान

    वहीं विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती निर्मला नायक ने सामुदायिक सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामुदायिक शिक्षा शिक्षा को केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रखती, बल्कि पूरे समुदाय को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से जोड़ती है। यह जीवन भर चलने वाली सीखने की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति और समुदाय को सशक्त बनाना है ताकि वे वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकें तथा सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की शिक्षा से घर, स्कूल और समुदाय के संबंध मजबूत होते हैं और बच्चों को बागवानी, पोषण, साक्षरता एवं नागरिक जुड़ाव जैसे व्यवहारिक ज्ञान और कौशल भी प्राप्त होते हैं।

    पल्स पोलियो Pals polio 2

    विद्यालय द्वारा शीतकालीन अवकाश में भी बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु किए जा रहे इन नवाचारी प्रयासों पर शाला विकास समिति एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए ऐसे रचनात्मक और उपयोगी शैक्षणिक नवाचारों को निरंतर आगे बढ़ाने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: खट्टीडीह कापा में ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    06/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में महासमुंद में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह।

    06/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भुकेल में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान।

    11/08/2026

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.