सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन. नायक, प्राचार्य बिरकोल युवराज पंडा, प्राचार्य बाराडोली हरिश्चंद्र मांझी, प्राचार्य कलेण्डा (सि.) गोपाल प्रसाद बरिहा, प्राचार्य परसकोल कोमल प्रसाद पटेल, व्याख्याता ए.आर. पटेल, संकुल समन्वयक जय नारायण पटेल एवं धरम सिंह पटेल ने किया। बैठक में संकुल केंद्र लांती, बिरकोल, बाराडोली एवं कलेण्डा (सि.) के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में बीईओ टी.सी. पटेल ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रधान पाठक से उनके विद्यालय की अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन उपस्थिति, परीक्षा तैयारी एवं अन्य शैक्षणिक अद्यतन की समीक्षा की।
बैठक में प्रमुख एजेंडा

विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन. नायक ने शिक्षकों को पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अंत में नोडल प्राचार्य कोमल प्रताप पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कुमार आदित्य नेताम द्वारा किया गया।




