Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सहित 48 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: 5 करोड़ से ज्यादा का गांजा नष्टीकरण किया गया, 18 मामलों की जब्ती खत्म।

    18/04/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में छात्रों ने लहराया परचम।

    18/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद पुलिस का सेल्फ डिफेन्स व साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया
    महासमुंद

    महासमुंद पुलिस का सेल्फ डिफेन्स व साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Lafinkala self defence
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।जिला महासमुंद पुलिस की टीम ने महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेन्स और साइबर अपराध से बचाव पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।प्राचार्या श्रीमती चंद्रिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी श्री सालिक राम ढीमर के सहयोग से रासेयो पॉलिटेक्निक महासमुंद के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्राम लाफिनकला में महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को रोजमर्रा के सामान—जैसे पर्स, बोतल, हेयरपिन, मोबाइल आदि का उपयोग कर स्वयं की सुरक्षा करने के आसान और कारगर तरीके बताए। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य, सतर्कता और परिस्थिति अनुसार तुरंत प्रतिक्रिया देने की समझाइश दी।

    विषय सूची

    Toggle
    • सोशल मीडिया सुरक्षा पर विशेष जानकारी
    • साइबर अपराध पर रोक—1930 नंबर का प्रचार
    • नशा मुक्ति व डायल 112 का महत्व भी बताया

    सोशल मीडिया सुरक्षा पर विशेष जानकारी

    कार्यक्रम में बताया गया कि

    • सोशल मीडिया पर निजी या संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

    • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

    • अंजान लोगों के वीडियो कॉल, लिंक या संदिग्ध मैसेज को तुरंत ब्लॉक करें।

    • किसी परिचित के नाम से पैसे की मांग आने पर पहले स्वयं संपर्क कर सत्यापन अवश्य करें।

    साइबर अपराध पर रोक—1930 नंबर का प्रचार

    पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए छात्रों को बताया कि किसी भी प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में रिपोर्ट करना भी जरूरी है।

    टीम ने यह भी समझाया कि—

    • यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी, सीबीआई, बैंक अधिकारी या जज बनकर पैसे मांगे तो धोखा समझें।

    • वीडियो कॉल पर धमकी देने या किसी फर्जी FIR की जानकारी देने वालों पर भरोसा न करें।

    • “पैसा दुगुना करने” जैसे लालचपूर्ण ऑफर्स से दूर रहें।

    नशा मुक्ति व डायल 112 का महत्व भी बताया

    अभियान के दौरान नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही डायल 112 की उपयोगिता और आपात स्थितियों में उसके महत्व पर भी जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस जागरूकता अभियान से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    15/04/2026

    महासमुंद: विकसित भारत 2047 आत्मनिर्भरता, एकता और युवाशक्ति से सशक्त राष्ट्र का संकल्प-ऋचा चंद्राकर।

    13/04/2026

    महासमुंद: पुलिस द्वारा ‘नवा बिहान’ अभियान, 400 से अधिक ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

    13/04/2026

    महासमुंद: पिता-बेटे ने मिलकर की हत्या, शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका।

    12/04/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भंवरपुर में IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, 9 बड़े बुकी गिरफ्तार।

    17/04/2026

    पिथौरा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सहित 48 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: 5 करोड़ से ज्यादा का गांजा नष्टीकरण किया गया, 18 मामलों की जब्ती खत्म।

    18/04/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में छात्रों ने लहराया परचम।

    18/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.