बसना(जीत यादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में शनिवार को एक स्नेहिल, सम्मानजनक और भावनात्मक माहौल में प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए श्री यज्ञराम सिदार के सम्मान में भव्य स्वागत एवं न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार और शाला प्रबंधन समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, समिति सदस्य एवं आमंत्रितजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सभी उपस्थितजनों द्वारा श्री यज्ञराम सिदार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। वक्ताओं ने कहा कि उनका प्राचार्य पद पर पहुँचना न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह उनके लंबे समय से किए जा रहे परिश्रम, कार्यनिष्ठा और छात्रों के प्रति समर्पित भाव का परिणाम है।सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और भी सुदृढ़, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण बनेगा।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री विनोद शंकर विशाल, व्याख्याता संतलाल डड़सेना, लालता प्रसाद डड़सेना, उमाशंकर भोई, मधुमंगल बारीक, नीलिमा साहू, हीराधर राणा, जगतारण जांगड़े, जयंंत वर्मा, आशीष त्रिपाठी, प्रधान पाठक अम्बिका सिंह, दयानंद नंद, रविंद्र कुमार मांझी, चंद्रहास बाँक, मंगनलाल नायक, संकुल समन्वयक आरिफ बेग, बिहारी डड़सेना, मकरध्वज सृजाल, आकाश डड़सेना, ढाबा बाई सहित सभी शिक्षक–कर्मचारी उपस्थित रहे।

विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्री सिदार के विनम्र स्वभाव, निर्णय क्षमता, शैक्षणिक नेतृत्व और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम में सहयोग, सौहार्द और खुशी का वातावरण देखने को मिला।अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों को स्वादिष्ट न्योता भोज परोसा गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम सौहार्द और सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शिक्षक–कर्मचारियों एवं समिति सदस्यों ने श्री यज्ञराम सिदार को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्राचार्य कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।




