सरायपाली(जीत यादव)—समाज सेवा के उद्देश्य से माता सावित्री बाई फुले महिला समूह द्वारा 3 दिसंबर 2025 को जोगनीपाली में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाजसेविका अनीता चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन पंचायत भवन, जोगनीपाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्मार्ट वॉच भेंट की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि यह आयोजन मानव जीवन बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, इसलिए समाज के हर वर्ग के लोगों से अपेक्षा की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं।

महिला समूह ने कहा कि —
“हर बूंद रक्त किसी के जीवन में आशा की किरण बन सकती है। रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। अपनी सहभागिता से अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद जरूर करें।”कार्यक्रम का आयोजन माता सावित्री बाई फुले महिला समूह के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए डॉ. नमिता साहू (7999361347) और अनीता चौधरी (9644460333) से संपर्क किया जा सकता है।




