बसना (जीत यादव)।भारत स्काउट–गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर, जिला आयुक्त विजय कुमार लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी) व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार साहू के निर्देशानुसार विकासखंड बसना में तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर का आयोजन 27 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक किया गया। शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

स्काउट–गाइड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्काउट–गाइड संघ बसना के अध्यक्ष शीत गुप्ता, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश गढ़तिया (जनपद सदस्य), सरपंच रीना रानी गढ़तिया, उपसरपंच संतोषी बंजारा, प्रधान पाठक रामनाथ साव, एवं स्थानीय संघ के उपाध्यक्ष लोचना गजेन्द्र उपस्थित रहे। अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक व साहसिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र
शिविर में स्काउट–गाइड विद्यार्थियों द्वारा सुवा, राउत नाचा, कर्मा, ददरिया, प्राथमिक उपचार प्रदर्शन तथा प्रहसन जैसी प्रस्तुति दी गई। शिविर संचालक गिरीश पाढ़ी ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन
डॉ. खुशबू अग्रवाल ने नारी शक्ति पर प्रेरक वक्तव्य देते हुए कहा—
“आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है — चाहे देश की रक्षा की बात हो या खेल की प्रतिस्पर्धा। आज की महिला दुर्गा भी है और समय आने पर काली का रूप भी धारण कर लेती है। पहले बेटे के जन्म पर मिठाई बाँटी जाती थी, आज बेटियाँ भी परिवार व देश का गौरव बन रही हैं।”
समापन अध्यक्ष का संदेश
समापन समारोह में अध्यक्षता कर रहे स्काउट–गाइड संघ बसना के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा—
“सभी बच्चे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना स्थान बनाएँ। अच्छा चरित्र, अनुशासन और साहस हमें विषम परिस्थितियों में भी मजबूत बनाता है। स्काउट–गाइड प्रशिक्षण जीवन को नई दिशा देता है।”
विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन
राजेश गढ़तिया (जनपद सदस्य)—
“स्काउटिंग आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता विकसित करने का सर्वश्रेष्ठ मंच है।”
बद्री विशाल जोल्हे (विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट)—
“स्काउट–गाइड से चरित्र निर्माण, जिम्मेदार व्यवहार, ईमानदारी और अनुशासन का विकास होता है।”
332 प्रतिभागियों ने पाया प्रशिक्षण
शिविर में कुल 332 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया—
स्काउट्स – 120
गाइड्स – 162
स्काउटर्स/गाइडर्स – 12
प्रशिक्षक मंडल – 30
सर्विस रोवर – 08
अंत में स्काउट–गाइड संघ बसना के अध्यक्ष शीत गुप्ता ने शिविर संचालक, प्रशिक्षकों, स्काउटर्स, गाइडर्स एवं बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा—“जीवन में आगे बढ़ने के लिए दौड़ना होगा। स्काउट–गाइड हमें अनुशासन और आत्मनिर्भरता सिखाता है।”
शिविर में बच्चों ने क्या सीखा?
स्काउट–गाइड शिविर के दौरान प्रशिक्षक दल ने विद्यार्थियों को विविध कौशलों का व्यापक प्रशिक्षण दिया, जिसमें प्रार्थना, झंडा गीत, नियम–प्रतिज्ञा, स्काउटिंग का इतिहास और आंदोलन से जुड़ा मूल ज्ञान शामिल रहा। बच्चों को ध्वज शिष्टाचार, दीक्षा संस्कार, प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव व सुरक्षा के उपाय भी सिखाए गए। इसके साथ ही अनुमान लगाने की विधि, दिशा ज्ञान, कंपास और नक्शा पढ़ने का कौशल विकसित कराया गया। स्काउटिंग की महत्वपूर्ण गतिविधियों जैसे विभिन्न प्रकार की गांठें, लेसिंग, पायोनियरिंग तकनीक, आग जलाना, भोजन बनाना, तंबू लगाना–तोड़ना तथा सिग्नेलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल और एटीएम के सुरक्षित उपयोग, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बुनियादी जानकारी तथा आग बुझाने से संबंधित सुरक्षा तकनीकों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही तीन नक्षत्रों की सहायता से दिशाओं की पहचान और राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु आवश्यक लॉगबुक निर्माण की प्रक्रिया भी विस्तारपूर्वक सिखाई गई।
शिविर में शामिल विद्यालय
अरेकेल, पुरुषोत्तमपुर, मोहका, बिछिया (पो.), साल्हेझरिया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बंसुला, सेंट स्टीफन मॉडल स्कूल जगदीशपुर, दुलारपाली, दुर्गापाली, भंवरपुर, अंकोरी, गढ़फुलझर, बाराडोली, कुड़ेकेल, बरोली, जेवरा, ज्ञान दीप स्कूल बड़े साजापाली, पीएम श्री सेजेस बसना, सेजेस भंवरपुर, रसोड़ा, बड़े टेमरी, कुदारीबाहरा सहित अनेक विद्यालयों के छात्र–छात्राएँ शामिल हुए।
प्रशिक्षक दल
गिरीश कुमार पाढ़ी, विवेकानंद दास, अनिल सिंह साव, गजानंद भोई, प्रेमचंद साव, गिरीश गजेन्द्र, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, ईश्वरी पोर्रे, डिजेन्द्र कुर्रे, रोहित शर्मा, हीराधर साव, सालिकराम टंडन, जयदेव साहू, हरिराम साव, दिनेश बंधु, सविता सुमन, अन्नपूर्णा बुड़ेक, नीलम कुमार, सुकमोती चौहान, कुसुम कोटक, टेकलाल पटेल, रेखराम पटेल, लक्ष्मण पटेल, गुरूदेव प्रधान, गुरमीत कौर आदि प्रशिक्षकों का योगदान उल्लेखनीय रहा।
ग्राम पंचायत बिछिया का सहयोग सराहनीय
स्काउट–गाइड शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत बिछिया, सरपंच रीना रानी गढ़तिया, जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया, उपसरपंच, पंचगण व ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।








