बसना।विकासखंड बसना के बिछिया में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़, विकासखंड बसना द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना के संरक्षक डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड संघ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया, सरपंच रीना रानी गढ़तिया, राज्य आयुक्त स्काउट लक्ष्मीकांत सोनी, राज्य मुख्यालय आयुक्त राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, धर्मशीला दास सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुँचने वाले अन्य अतिथियों में स्काउट गाइड संघ बसना उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, भाजपा बसना मीडिया प्रभारी शुकदेव दास वैष्णव, वरिष्ठ नागरिक लच्छीलाल भोई, अमृत लाल चौधरी, उपसरपंच संतोषी बंजारा, संघ बसना अध्यक्ष शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष लोचना गजेन्द्र, अरविंद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र बोरे, त्रिलोचन भोई, मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू, रंजन साहू शामिल रहे।

महाशिविर ज्वाल के लिए स्काउट गाइड विभिन्न दिशाओं से प्रेरक संदेश लेकर शिविर स्थल पहुंचे। ग्रामवासियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं, स्काउटर्स और गाइडर्स की उपस्थिति में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने शिविर ज्वाल प्रज्वलित कर एकता, भाईचारा और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने का संदेश दिया।स्काउट गाइड महासमुंद जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और जीवन कौशल सिखाती है, जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का आधार बनता है।

मुख्य अतिथि डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा—
“स्काउट्स गाइड्स प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, समय की कद्र, समाज के प्रति समर्पण और टीमवर्क की भावना विकसित करता है। सेवा, स्वच्छता और सामुदायिक गतिविधियाँ व्यक्ति में कर्तव्यबोध को मजबूत करती हैं।”कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं स्काउट जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा—“स्काउट गाइड शिक्षा विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का आधार है। स्काउटिंग से राष्ट्रहित, मानवता और सेवा की भावना मजबूत होती है।”

कक्षा सत्र में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्काउट आयुक्त विजय कुमार लहरे ने कहा कि स्काउटिंग व्यक्ति में देशप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग जैसे जीवन-मूल्यों का विकास करती है।भारत स्काउट गाइड संघ बसना अध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा कि कैपिंग, हाइक और प्रकृति से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया ने ग्राम विकास के लिए बिछिया में हाई स्कूल खोलने की मांग रखी, जिस पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

स्काउट गाइड शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी ने शिविर गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर अनुभव जागेश्वरी दास (शा. कन्या उमा विद्यालय बसना) और स्काउट हर्ष साहू (शा. उ.मा. विद्यालय दुलारपाली) ने साझा किया।कार्यक्रम संचालन विवेकानंद दास एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने किया।अंत में सहायक जिला आयुक्त एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के स्काउटर्स, गाइडर्स, स्काउट गाइड छात्र–छात्राएँ, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।साथ ही उपस्थित रहे—शा. उ.मा. विद्यालय कुड़ेकेल प्राचार्य बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक रामनाथ साव, शिक्षक नरेश मिश्रा, विनोद विशाल, शुभ कुमारी बाघ, सुशील कुमार प्रधान, अभिषेक कर, सेतकुमार बंजारा, जलंधर प्रधान, वासुदेव विशाल, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी सहित अनेक शिक्षक–कर्मचारी एवं गणमान्यजन।



