Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
    महासमुंद

    बसना में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/11/2025Updated:30/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना (जीत यादव)। नगर पंचायत बसना में आज विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके बाद पूरे मैदान में उत्साह, जोश और देशभक्ति की भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

    महोत्सव की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी थीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “सांसद खेल महोत्सव सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क विकसित करने का एक राष्ट्रीय अभियान है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, जिन्हें आगे बढ़ने के अवसर कम मिलते हैं।

    Sansad khel basna 3

    सांसद चौधरी जी ने युवाओं से आह्वान किया कि खेल को केवल मनोरंजन न समझें, बल्कि इसे स्वस्थ जीवन, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाएं। खेलों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, और यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।

    Sansad khel basna 2

    महोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए पूरा बसना नगर खेल भावना और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।

    Sansad khel basna 6

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, बसना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, मंडल मंत्री गिरजा नंद, पार्षदगण महेंद्र सिंह अरोरा, मुजम्मिल कादरी, संगीता नायक, भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरीशंकर पेकरा बसना, पीयूष ठाकुर जनपद सीईओ, सूरज सिदार नगर पंचायत CMO, और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    विद्यालय परिवार, आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह समारोह केवल खेलों का नहीं, बल्कि एकता, ऊर्जा और आत्मबल का प्रतीक बनकर उभरा।

    Sansad khel basna 4

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.