SIR प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित — कलेक्टर विनय लंगेह ने किया पुरस्कार वितरण
महासमुंद। जिले में चल रही स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को आज सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।
जिले में 100% डिजिटाइजेशन करने वाले पहले बीएलओ बने यमुना सिदार
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में (SIR) प्रक्रिया के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाकर उसे बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल करना जारी है। इसी क्रम में मतदान केंद्र जटा कन्हार (केंद्र-207) के बीएलओ यमुना सिदार ने जिले में सर्वप्रथम 100% फॉर्म डिजिटाइजेशन कर एक विशेष उपलब्धि हासिल की। उनके कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर ने उनका सम्मान किया।
नगरीय क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन — रेणुका साहू सम्मानित
नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक डिजिटलाइजेशन करने पर मतदान केंद्र बस्ती सरायपाली (केंद्र-136) की बीएलओ रेणुका साहू को भी अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके कार्य को जिले में डिजिटल प्रक्रिया को गति देने वाला बताया गया।
पूरी विधानसभा में सर्वोच्च डिजिटाइजेशन — उषा भाई को मिला सम्मान
मतदान केंद्र छिंदपाली (केंद्र-178) की बीएलओ उषा भाई को संपूर्ण विधानसभा में सर्वाधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा भी हुए सम्मानित
बीएलओ टीम के समन्वय और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारी रहे उपस्थित
सम्मान समारोह में एसडीएम अनुपमा आनंद, श्रीधर पण्डा और हरि प्रसाद भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा —
“मतदाता सूची शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसमें गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।”



