कुड़ेकेल में महालक्ष्मी पूजा का 25वां वर्ष, 23 नवंबर से शुरू होगा भव्य आयोजन
बसना।बसना विकासखंड के ग्राम कुड़ेकेल में इस वर्ष महालक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गांव में लगातार 25वें वर्ष आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 23 नवंबर 2025 से कलश यात्रा और प्रतिमा स्थापना के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
24 नवंबर की रात भागवत पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
25 नवंबर को बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
26 नवंबर की रात्रि में छत्तीसगढ़ी नृत्य पार्टी मोहंदी महासमुंद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें लड़कियों की विशेष डांस प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत 27 नवंबर को गुरुवार के दिन भंडारा एवं महाप्रसाद रखा गया है। रात्रि में राधा कृष्ण लोक कला छत्तीसगढ़ी नृत्य पार्टी दुर्ग बंजारी छुईया अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगी।
पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद 28 नवंबर 2025 को डीजे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी आसपास के क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन समस्त ग्रामवासी कुड़ेकेल के तत्वावधान में किया जा रहा है।




