शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सरायपाली (जीत यादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विशेष नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के तहत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने और विद्यालय तथा समाज के बीच संबंध मजबूत करने उद्देश्य से नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव की महिला कामिनी भोई द्वारा उनकी पुत्री अनमोल भोई के जन्मदिन पर बच्चों के लिए प्रेमपूर्वक कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को विशेष व्यंजन खीर, पुड़ी, मिक्चर और बिस्किट परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। बच्चे भोज का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते नजर आए।विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने नेवता भोज की इस परंपरा को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि बच्चों में सामाजिक जुड़ाव और संस्कार भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार अनुभव रहेगा और समाज में सहयोग व संवेदनशीलता का अच्छा संदेश देता है।

नेवता भोज कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भोई परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, सहायिका रुकणी दास, पदमा यादव, स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।समुदाय द्वारा इस तरह के आयोजन से विद्यालय वातावरण और अधिक सकारात्मक व प्रेरणादायी बनने की उम्मीद है।




